NEET री-एग्जाम आज: 22.79 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 2 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात; पहली बार एयरफोर्स ने पहुंचाए प्रश्नपत्र

NEET Re Exam Today: देशभर में आज NEET-UG 2026 का री-एग्जाम आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा आयोजित हो रही इस परीक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है। परीक्षा 564 शहरों में 5,400 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी, जिनमें भारत के 551 और विदेश के 12 शहर शामिल हैं।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के मुताबिक इस बार परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए 2 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। पहली बार प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया है।

200 से ज्यादा उड़ानों से पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। भारतीय वायुसेना ने 200 से अधिक उड़ानें भरकर देशभर के अलग-अलग जोन तक प्रश्नपत्र पहुंचाए हैं। इसके बाद उन्हें कड़ी निगरानी में स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाया गया।

NEET-UG की मूल परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने परीक्षा रद्द कर दी थी। पूरे मामले की जांच फिलहाल CBI कर रही है।

परीक्षा में 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा

NTA ने इस बार परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है। पहले परीक्षा की अवधि 180 मिनट (3 घंटे) थी, जिसे बढ़ाकर 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) कर दिया गया है।

  • परीक्षा का समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक
  • कुल अवधि: 3 घंटे 15 मिनट
  • PwD और PwBD श्रेणी के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय मिलेगा और वे शाम 6:20 बजे तक परीक्षा दे सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन रात तक जारी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

राज्यों में विशेष इंतजाम

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के लिए कूलिंग जोन बनाए गए हैं, जहां ORS, पीने का पानी और नींबू पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

राजस्थान

राज्य के 25 जिलों में करीब 611 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV कैमरे, सिग्नल जैमर और 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई है। SOG और खुफिया एजेंसियां भी लगातार नजर रखेंगी। परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

मध्य प्रदेश

राज्य के 30 शहरों में परीक्षा आयोजित होगी। छात्रों की सुविधा के लिए रेलवे ने 20 और 21 जून को इंदौर, भोपाल और रतलाम को जोड़ने वाली विशेष ट्रेनें चलाई हैं।

तमिलनाडु

राज्य में 1.4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 31 जिलों में 307 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। चेन्नई में सबसे ज्यादा 43 केंद्र स्थापित किए गए हैं।

तेलंगाना

छात्र राज्य सरकार की RTC बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना NEET हॉल टिकट दिखाना होगा।

महाराष्ट्र

मुंबई में सभी 1,820 लोकल ट्रेनें अपने नियमित शेड्यूल के अनुसार चलेंगी। किसी भी रेलवे रूट पर मेगा ब्लॉक नहीं रखा गया है ताकि छात्रों को परेशानी न हो।

उत्तराखंड

देहरादून में बनाए गए 16 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में BNSS की धारा 163 लागू कर दी गई है। परीक्षा समाप्त होने तक पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी।

ये भी पढ़ेंः

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट: लेबनान में 16 मौतों के बाद बढ़ा तनाव, नेतन्याहू बोले- सैन्य अभियान जारी रहेगा

NTA की छात्रों और अभिभावकों से अपील

NEET-UG री-एग्जाम से पहले NTA ने छात्रों से शांत रहने और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने की अपील की है। एजेंसी ने अभिभावकों, शिक्षकों और आम लोगों से कहा है कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी साझा न करें और छात्रों को तनावमुक्त रखने में मदद करें।

NTA ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

NTA के दिशा-निर्देशों के मुताबिक:

  • अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकते हैं।
  • डायबिटिक उम्मीदवार शुगर टैबलेट और केला, सेब या संतरा जैसे फल ला सकते हैं।
  • धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले छात्रों को जांच प्रक्रिया के लिए समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
  • फुल स्लीव या ऊनी कपड़े पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ सकता है।

3 मई को हुई थी परीक्षा, 9 दिन बाद हुई रद्द

NEET-UG 2026 की परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। 7 मई को परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया।

12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई और री-एग्जाम कराने का फैसला लिया गया। 15 मई को शिक्षा मंत्रालय और NTA ने नई परीक्षा तिथि का ऐलान किया। मामले की जांच फिलहाल CBI कर रही है और अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये भी पढ़ेंः

कोलकाता में पीएम मोदी बोले- योग अपनाइए, 70 की उम्र में भी 50 जैसा दिखेंगे; 35 हजार लोगों के साथ किया सामूहिक योग
Spread the love

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग