ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी- हिजबुल्लाह नहीं रुका तो होगा बड़ा हमला, स्विट्जरलैंड में शुरू हुई अहम वार्ता

Trump Iran Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान लेबनान में अपने समर्थक संगठन हिजबुल्लाह की गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाए, अन्यथा अमेरिका पहले से भी बड़ा हमला करेगा।

इसी बीच स्विट्जरलैंड के बुर्गेनस्टॉक में अमेरिका और ईरान के बीच अहम वार्ता शुरू हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है और दोनों देश मिलकर शांति और समृद्धि के लिए काम कर सकते हैं।

पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता में चल रही इस वार्ता का उद्देश्य क्षेत्र में तनाव कम करना और स्थायी शांति की दिशा में आगे बढ़ना है।

ट्रंप बोले- ईरान हिजबुल्लाह को रोके, नहीं तो फिर हमला होगा

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका अब क्षेत्रीय अस्थिरता को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने ईरान से कहा कि वह हिजबुल्लाह की सैन्य गतिविधियों को तुरंत नियंत्रित करे।

ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो अमेरिका पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और कठोर जवाब देगा।

वेंस बोले- अमेरिका और ईरान मिलकर शांति के लिए काम कर सकते हैं

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पास शांति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का अवसर है।

वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरानी जनता के साथ रिश्तों में नया अध्याय शुरू करना चाहते हैं और उनका लक्ष्य अगले 10 वर्षों में पश्चिम एशिया की तस्वीर बदलना है।

उन्होंने ईरान को क्षेत्रीय अस्थिरता की एक बड़ी वजह बताया, लेकिन कहा कि कूटनीतिक समाधान की दिशा में प्रयास जारी हैं।

ये भी  पढ़ेंः

मानसून यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका, 23 जून से फिर रफ्तार पकड़ने के आसार; 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट

इजराइली सेना प्रमुख बोले- लेबनान में लड़ाई फिर शुरू हो सकती है

इजराइल के सेना प्रमुख इयाल जमीर ने कहा कि लेबनान में युद्धविराम बेहद नाजुक है और हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई दोबारा शुरू हो सकती है।

उन्होंने सैनिकों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया और कहा कि हिजबुल्लाह को दोबारा मजबूत नहीं होने दिया जाएगा।

जमीर के मुताबिक, संगठन को पहले ही बड़ा नुकसान पहुंच चुका है और इजराइली सेना उस पर लगातार नजर बनाए हुए है।

पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक

मिस्र की राजधानी काहिरा में पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी के मुताबिक, चारों देशों ने बंद कमरे में क्षेत्रीय हालात और इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (MoU) पर चर्चा की।

बैठक में पश्चिम एशिया में स्थिरता लाने और तनाव कम करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

स्विट्जरलैंड वार्ता पर कतर का बयान

कतर के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता शुरू हो गई है। मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि यह बातचीत समझौता ज्ञापन (MoU) से जुड़े सभी मुद्दों पर व्यापक और स्थायी समझौते तक पहुंचने में मदद करेगी।

ये भी  पढ़ेंः

NEET री-एग्जाम आज: 22.79 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 2 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात; पहली बार एयरफोर्स ने पहुंचाए प्रश्नपत्र
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी