सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की भारत को धमकी: रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- पानी पर खतरा हुआ तो जंग शुरू कर देंगे

Indus Water Treaty: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को खुली धमकी दी है। पाकिस्तानी चैनल एआरवाई न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान को लगा कि उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है और पानी की उपलब्धता प्रभावित हो रही है, तो वह भारत के खिलाफ युद्ध शुरू करने से भी पीछे नहीं हटेगा।

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पानी पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा का अहम हिस्सा है। यदि भारत तेजी से ऐसे कदम उठाता है, जिससे पाकिस्तान के लिए पानी की उपलब्धता प्रभावित होती है, तो सैन्य कार्रवाई समेत सभी विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।

यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर रखा है और दोनों देशों के बीच तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने उठाया बड़ा कदम

अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला लिया था। भारत ने साफ कहा था कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस, भरोसेमंद और स्थायी कार्रवाई नहीं करता, तब तक इस समझौते को दोबारा लागू नहीं किया जाएगा।

भारत का कहना है कि वर्षों तक समझौते का पालन करने के बावजूद पाकिस्तान की ओर से सीमा पार आतंकवाद जारी रहा। ऐसे में आतंकवाद और सामान्य द्विपक्षीय संबंध एक साथ नहीं चल सकते। इसी वजह से भारत ने अपने रुख को सख्त रखते हुए साफ कर दिया है कि आतंकवाद पर कार्रवाई के बिना सिंधु जल संधि की बहाली संभव नहीं है।

ये भी पढ़ेंः 

दावा- ट्रंप की धमकी के बाद बातचीत छोड़कर निकले ईरानी अधिकारी, अमेरिकी अधिकारी बोले- दावा गलत

भारत-पाकिस्तान के बीच क्या है सिंधु जल संधि?

सिंधु जल संधि भारत और पाकिस्तान के बीच पानी के बंटवारे को लेकर हुआ एक ऐतिहासिक समझौता है। 19 सितंबर 1960 को कराची में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने इस पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते में विश्व बैंक ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच पानी को लेकर विवाद आज का नहीं है। 1947 में विभाजन के बाद दोनों देशों के बीच नदियों के पानी के बंटवारे को लेकर तनाव शुरू हो गया था। इसके बाद कई दौर की बातचीत चली और आखिरकार 1960 में दोनों देश इस समझौते पर सहमत हुए।

सिंधु नदी प्रणाली में कौन-कौन सी नदियां आती हैं?

सिंधु नदी प्रणाली छह प्रमुख नदियों से मिलकर बनी है, जिनमें सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज शामिल हैं। इन नदियों का कुल जलग्रहण क्षेत्र करीब 11.2 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस पूरे क्षेत्र का लगभग 47 फीसदी हिस्सा पाकिस्तान, 39 फीसदी भारत, 8 फीसदी चीन और 6 फीसदी अफगानिस्तान में आता है। अनुमान है कि करीब 30 करोड़ लोगों का जीवन, खेती-किसानी और आजीविका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इसी नदी प्रणाली पर निर्भर करती है।

सिंधु जल संधि स्थगित होने से पाकिस्तान पर क्या असर पड़ेगा?

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और कृषि व्यवस्था बड़े पैमाने पर सिंधु नदी प्रणाली पर निर्भर है। देश की लगभग 90 फीसदी कृषि भूमि, यानी करीब 4.7 करोड़ एकड़ क्षेत्र की सिंचाई इसी जल प्रणाली से होती है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय आय में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी लगभग 23 फीसदी है, जबकि करीब 68 फीसदी ग्रामीण आबादी की आजीविका खेती पर निर्भर करती है।

ऐसे में यदि पानी की उपलब्धता प्रभावित होती है, तो खाद्यान्न उत्पादन, रोजगार, उद्योग और देश की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान के प्रमुख जलाशय और जलविद्युत परियोजनाएं, जैसे मंगल डैम और तारबेला डैम भी प्रभावित हो सकते हैं। इन बांधों में पानी की कमी आने पर देश में बिजली उत्पादन 30 से 50 फीसदी तक घटने की आशंका जताई जा रही है, जिससे ऊर्जा संकट और आर्थिक चुनौतियां और बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय समेत 150 लोगों को अयोध्या न छोड़ने की चेतावनी, कल सीएम योगी को रिपोर्ट सौंपेगी SIT
Spread the love

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग