US-Iran वार्ता का असर: ईरानी तेल बिक्री पर प्रतिबंध हटा, UN इंस्पेक्टर फिर होंगे तैनात

US-Iran Talks: अमेरिका ने ईरान के तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की बिक्री पर लगी पाबंदियों में 60 दिनों की अस्थायी राहत दे दी है। यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत के बाद लिया गया है। इस फैसले से भारत समेत कई देशों के लिए दोबारा ईरान से तेल खरीदने का रास्ता खुल सकता है। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी (IAEA) के इंस्पेक्टर भी जल्द ईरान में दोबारा तैनात किए जाएंगे।

21 अगस्त तक लागू रहेगी छूट

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने ईरानी मूल के कच्चे तेल, पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के उत्पादन, डिलीवरी और बिक्री के लिए एक अस्थायी जनरल लाइसेंस जारी किया है। यह राहत अगले 60 दिनों यानी 21 अगस्त तक लागू रहेगी।

इस फैसले का उद्देश्य दोनों देशों के बीच जारी वार्ता को आगे बढ़ाना और क्षेत्रीय तनाव को कम करना है।

भारत समेत कई देशों को मिलेगा फायदा

अमेरिका की ओर से दी गई इस अस्थायी छूट के बाद भारत सहित कई देश फिर से ईरानी तेल खरीद सकेंगे। भारत पहले ईरान के प्रमुख तेल खरीदारों में शामिल था, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद आयात लगभग बंद हो गया था।

विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत को सस्ते दाम पर कच्चा तेल मिलने की संभावना बढ़ सकती है और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 की मौत, ज्यादातर छात्र; इमरजेंसी एग्जिट नहीं था, CM योगी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच के आदेश

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान ने दिया भरोसा

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत के दौरान ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट में बिना किसी बाधा के जहाजों की आवाजाही बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

दुनिया के बड़े हिस्से का तेल इसी समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है, इसलिए इसकी सुरक्षा वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

ईरान में फिर लौटेंगे UN के न्यूक्लियर इंस्पेक्टर

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के इंस्पेक्टर जल्द ही ईरान लौटेंगे और तेहरान की ओर से उठाए जा रहे शुरुआती कदमों की निगरानी करेंगे।

वेंस ने बताया कि IAEA और निरीक्षकों के साथ संपर्क प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू हो सकती है और कुछ तकनीकी बातचीत आज ही होने की संभावना है।

तनाव के बावजूद बातचीत में हुई प्रगति

जेडी वेंस ने कहा कि तमाम तनाव, बयानबाजी और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि वार्ता के दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल के वॉकआउट की कई अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके मुताबिक, बातचीत देर रात एक बजे के बाद तक चली और दोनों देशों की तकनीकी टीमें अब भी स्विट्जरलैंड के बुर्गेनस्टॉक में मौजूद हैं।

ट्रंप के बयानों का किया बचाव

वेंस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जवाबी बयानों का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि यदि ईरानी पक्ष सार्वजनिक रूप से बयान देता है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति को भी अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक बयानबाजी के बावजूद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संवाद जारी है।

अंतिम समझौते की मजबूत नींव तैयार

स्विट्जरलैंड के बुर्गेनस्टॉक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वेंस ने कहा कि दोनों देशों के बीच अंतिम समझौते के लिए मजबूत आधार तैयार हो चुका है।

उन्होंने कहा कि हालिया चर्चा काफी सकारात्मक रही और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनने की दिशा में प्रगति हुई है। उनका मानना है कि आगे की वार्ताएं भी इसी गति से आगे बढ़ेंगी।

ओमान रवाना हुए ईरान के शीर्ष नेता

स्विट्जरलैंड में बातचीत के बाद ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान रवाना हो गए हैं।

दोनों नेता होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ेंः 

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की भारत को धमकी: रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- पानी पर खतरा हुआ तो जंग शुरू कर देंगे

बातचीत के बीच भी सेना पूरी तरह अलर्ट

ईरान ने स्पष्ट किया है कि बातचीत जारी रहने के बावजूद उसकी सेना पूरी तरह अलर्ट है।

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के उप सचिव गदीर नेजामी ने कहा कि पिछले एक साल में शांति वार्ता के दौरान अमेरिका और इजराइल दो बार हमला कर चुके हैं, इसलिए ईरान पूरी तरह सतर्क रहेगा और जरूरत पड़ने पर जवाब देने के लिए तैयार है।

होर्मुज स्ट्रेट से फिर बढ़ने लगी तेल टैंकरों की आवाजाही

तनाव कम होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है।

शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, करीब 20 लाख बैरल तेल लेकर दो बड़े टैंकर इस समुद्री मार्ग को पार कर चुके हैं। हालांकि, युद्ध से पहले के मुकाबले जहाजों की संख्या अभी भी काफी कम है।

जंग से पहले इस मार्ग से हर दिन लगभग 125 जहाज गुजरते थे, लेकिन फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका-ईरान वार्ता को सफल बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश अगले 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर सहमत हुए हैं।

इसके अलावा राजनीतिक निगरानी के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाने और तकनीकी स्तर पर आगे की बातचीत शुरू करने का भी फैसला किया गया है।

ये भी पढ़ेंः

दावा- ट्रंप की धमकी के बाद बातचीत छोड़कर निकले ईरानी अधिकारी, अमेरिकी अधिकारी बोले- दावा गलत
Spread the love

Related Posts

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

India Vs Sri Lanka Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर