क्रिकेटर रोहित शर्मा पद्मश्री से सम्मानित, अलका याग्निक ने पीएम मोदी के पैर छुए; 65 हस्तियों को मिले पद्म पुरस्कार

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह के दूसरे चरण में 65 हस्तियों को सम्मानित किया। इस चरण में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए गए।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस के.टी. थॉमस को जनसेवा और वरिष्ठ मलयालम पत्रकार पी. नारायणन को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं, झारखंड के पहले मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया। उनकी ओर से उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने पुरस्कार ग्रहण किया।

समारोह के दौरान मशहूर गायिका अलका याग्निक ने पद्म भूषण लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके रोहित शर्मा और अभिनेता आर. माधवन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में अभिनेता ममूटी और पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज भी शामिल रहे।

वर्ष 2026 के लिए कुल 131 लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था। इससे पहले 25 मई को आयोजित पहले चरण में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, अभिनेता धर्मेंद्र समेत 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया था।

क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री से नवाजा गया। रोहित के नाम वनडे में तीन दोहरे शतक बनाने का रिकॉर्ड है। 2024 का टी-20 वर्ल्डकप भी भारतीय टीम ने रोहित की कप्तानी में जीता।

रूस के कोच व्लादिमीर को मरणोपरांत पद्मश्री

फ्रीस्टाइल रेसलिंग के दिग्गज कोच व्लादिमीर मेस्तविरीश्विली को खेल के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्मश्री दिया गया। उन्होंने भारतीय कुश्ती टीम के कोच के रूप में काम किया और सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और बजरंग पुनिया जैसे ओलंपिक पदक विजेताओं का मार्गदर्शन किया। भारतीय कुश्ती को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका अहम योगदान रहा।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप की धमकी से ईरान नाराज, अमेरिका से बातचीत रोकी; पाकिस्तान पहुंचे राष्ट्रपति पजशकियान, भारत से जुड़े 11 जहाजों ने होर्मुज पार किया

हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को पद्मश्री

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें भारतीय महिला हॉकी की ‘द ग्रेट वॉल’ कहा जाता है। वह लगातार तीन बार FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

आर. माधवन को कला के क्षेत्र में सम्मान

अभिनेता, फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर माधवन रंगनाथन (आर. माधवन) को भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया।

अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री

दिग्गज अभिनेता सतीश शाह को कला के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से उनके भाई अरविंद शाह ने पुरस्कार ग्रहण किया। सतीश शाह चार दशकों के लंबे करियर में अपनी कॉमिक टाइमिंग और बहुमुखी अभिनय के लिए जाने जाते थे।

रूसी प्रोफेसर डॉ. ल्यूडमिला खोखलोवा को पद्मश्री

इंडोलॉजी की प्रसिद्ध विद्वान और भाषाविद् डॉ. ल्यूडमिला खोखलोवा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने रूसी, अंग्रेज़ी और हिंदी में 6 पुस्तकें और 92 शोधपत्र लिखे हैं। उनका शोध ऐतिहासिक भाषा-विज्ञान और सिख धर्म की उत्पत्ति एवं विकास जैसे विषयों पर केंद्रित रहा है।

ये भी पढ़ेंः

पुणे में ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा केस: बिजनेसमैन की बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, नवंबर में होनी थी ₹17 करोड़ की शादी

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर