दिल्ली: 11 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली

Delhi Crime News: दक्षिण दिल्ली में 11 साल की नाबालिग बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी को मंगलवार को एनकाउंटर के दौरान घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गुरुग्राम स्थित उस जगह पर ले जाया जा रहा था, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया था। इसी दौरान उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई।

गोली लगने के बाद आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस ने इस जघन्य वारदात में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की थी।

ये भी पढ़ेंः

पुणे में ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा केस: बिजनेसमैन की बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, नवंबर में होनी थी ₹17 करोड़ की शादी

22 जून की सुबह करीब 5 बजे पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) में फोन कर अपनी बेटी के लापता होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गईं और आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके और आसपास की सड़कों पर लगे सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसकी संलिप्तता सामने आई। इसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची को फुटपाथ से अगवा किया था। इसके बाद उसे गुरुग्राम ले गया और वहां बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस अब पूरे मामले के हर पहलू की गहन छानबीन कर रही है और सबूत जुटा रही है।

ये भी पढ़ेंः

क्रिकेटर रोहित शर्मा पद्मश्री से सम्मानित, अलका याग्निक ने पीएम मोदी के पैर छुए; 65 हस्तियों को मिले पद्म पुरस्कार
Spread the love

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर