Delhi Bus Accident: करोल बाग में तेज रफ्तार का कहर, डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौत, 25 घायल

Delhi Bus Accident: राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास मेट्रो लाइन के नीचे यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्री बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा किया गया, जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस तेज गति में थी और मेट्रो लाइन के नीचे पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

https://x.com/ANI/status/2036613123021717612?

पुलिस के अनुसार, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें और तेज रफ्तार से बचें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग