Venezuela Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला बुधवार शाम दो शक्तिशाली भूकंपों से दहल उठा। भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह आए इन भूकंपों ने राजधानी काराकस समेत देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार पहले 7.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसके कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। शुरुआती रिपोर्टों में बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की आशंका जताई गई है।
USGS के मुताबिक पहला भूकंप राजधानी काराकस से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में स्थित क्षेत्र में आया, जिसकी गहराई लगभग 13 किलोमीटर थी। इसके तुरंत बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप मोरोन शहर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में आया, जिसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई में आए इन भूकंपों के कारण झटके बेहद तेज महसूस किए गए और कई इलाकों में इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा।
Así se vio el Terremoto en caracas VENEZUELA, La pastora se rumora que los temblores continuarán así que todos permanezcan en un lugar seguro y aseguren a sus familiares, DIOS TIENE EL CONTROL😖🙏🏽 pic.twitter.com/aeG9vB7oXT
— BAEZ👑 (@Baeztvshow) June 24, 2026
हजारों मौतों की आशंका
अमेरिकी एजेंसी USGS के प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस आपदा में बड़े पैमाने पर जनहानि हो सकती है। एजेंसी ने अनुमान जताया है कि 10 हजार से अधिक लोगों की मौत होने की संभावना 44 प्रतिशत तक है, जबकि एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका भी करीब 30 प्रतिशत बताई गई है। हालांकि वेनेजुएला सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मृतकों और घायलों की संख्या जारी नहीं की है।
काराकस समेत कई शहरों में तबाही
भूकंप के झटकों से राजधानी काराकस सहित कई शहरों में इमारतें, मकान, कार्यालय और व्यावसायिक भवन क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर इमारतों के ढहने और सड़कों में दरारें पड़ने की खबरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकलते दिखाई दिए।






स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार काराकस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की छत का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वहां धूल का बड़ा गुबार उठता देखा गया। सुरक्षा कारणों से हवाई अड्डे का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।
Strong earthquakes struck west of Venezuela’s capital, damaging buildings in Caracas and prompting scientists to warn of potentially heavy casualties and widespread destruction across the South American country https://t.co/11J8i8asSv pic.twitter.com/qXoMumk5l9
— Reuters (@Reuters) June 25, 2026
ये भी पढ़ेंः
ट्रंप बोले- ईरान पहली बार अमेरिका का सम्मान कर रहा, ईरान बोला- समझौता हमारी शर्तों पर हुआ
राष्ट्रपति ने जताई संवेदना
देश की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्र के नाम संबोधन में भूकंप प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी क्षमता के साथ जुटी हुई है। राष्ट्रपति ने बताया कि प्रभावित इलाकों में सेना, आपदा राहत बल और चिकित्सा टीमों को तैनात किया गया है ताकि घायलों को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जा सके।
पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
भूकंप के बाद सरकार ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। राष्ट्रपति रोड्रिग्ज ने डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों से तुरंत अस्पताल पहुंचकर राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही काराकस के पास स्थित माइकेतिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अगली सूचना तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।
🔴 Venezuela declares emergency, suspends classes after double earthquake
Interim President Delcy Rodriguez declared a State of Emergency across Venezuela following a double earthquake. The declaration suspends all classes and bans non-essential activities nationwide. pic.twitter.com/mTEfTZgjj2
— NewsTongue (@NewsTongueX) June 25, 2026
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। कई इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित होने की खबर है।
126 साल का सबसे बड़ा भूकंप
विशेषज्ञों के अनुसार यह वेनेजुएला में पिछले 126 वर्षों का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इतने लंबे अंतराल के बाद आए इस बड़े भूकंप ने पूरे देश में भय और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है।
कई देशों ने मदद की पेशकश की
राष्ट्रपति रोड्रिग्ज ने बताया कि अमेरिका समेत कई देशों ने वेनेजुएला सरकार से संपर्क कर संवेदना व्यक्त की है और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियां भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
जापान में भी आया 6.9 तीव्रता का भूकंप
वेनेजुएला में आए भूकंप के कुछ समय बाद जापान में भी 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार इसका केंद्र कुजी शहर से लगभग 35 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था और इसकी गहराई 51.7 किलोमीटर मापी गई। हालांकि शुरुआती जानकारी में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है और सुनामी का कोई खतरा भी नहीं बताया गया है।
एहतियात के तौर पर जापान में कुछ बुलेट ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः







