ट्रंप बोले- ईरान पहली बार अमेरिका का सम्मान कर रहा, ईरान बोला- समझौता हमारी शर्तों पर हुआ

Trump Iran Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि कई दशकों में पहली बार ईरान अमेरिका और उसके राष्ट्रपति का सम्मान कर रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान इस समय कमजोर स्थिति में है और समझौते के लिए लगभग हर शर्त मानने को तैयार है।

हालांकि, ईरान ने ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका के साथ हुआ ‘इस्लामाबाद समझौता’ वास्तव में ईरान की जीत और अमेरिका की हार है। उन्होंने कहा कि यह समझौता किसी दबाव या मजबूरी में नहीं हुआ, बल्कि ईरान ने इसे अपनी शर्तों पर स्वीकार किया।

ईरान ने समझौते को अपनी जीत बताया

अजरबैजान में इस्लामिक देशों की संसदों की बैठक के दौरान गालिबाफ ने कहा कि बातचीत तभी सफल हो सकती है, जब दूसरा पक्ष अपनी शर्तें थोपने की कोशिश बंद करे और ईरान के अधिकारों को स्वीकार करे। उन्होंने कहा कि यह समझौता ईरान की ताकत और उसके प्रतिरोध का परिणाम है।

ट्रंप ने तेल कंपनियों की जांच के आदेश दिए

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी न्याय विभाग (Justice Department) को तेल कंपनियों की जांच करने का निर्देश दिया है। उनका आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से गिर रही हैं, लेकिन कंपनियां उसी अनुपात में पेट्रोल के दाम कम नहीं कर रही हैं और ग्राहकों से ज्यादा पैसे वसूल रही हैं।

होर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद कई देशों में पेट्रोल की कीमतों में गिरावट आई है। कच्चे तेल की कीमत युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गई है।

अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत मई में 4.56 डॉलर प्रति गैलन के उच्च स्तर से घटकर 3.92 डॉलर प्रति गैलन रह गई है। हालांकि, यह अब भी पिछले साल के 3.22 डॉलर प्रति गैलन के मुकाबले अधिक है।

ये भी पढ़ेंः

धर्मेंद्र प्रधान के ‘दहशतगर्दों की B टीम’ बयान पर दीपके का पलटवार, बोले- हमें आपसे देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए

अमेरिकी विदेश मंत्री का UAE दौरा खत्म

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अबू धाबी में UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट के अनुसार, बैठक में ईरान के साथ हुए समझौते, होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों पर चर्चा हुई।

दोनों देशों ने रक्षा और व्यापार सहयोग को मजबूत करने पर भी बात की। अमेरिका ने ईरान के हमलों के दौरान UAE के सहयोग की सराहना करते हुए उसकी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ईरान बोला- अंतिम समझौते के बाद ही होगी परमाणु जांच

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी IAEA को ईरान के परमाणु ठिकानों और परमाणु सामग्री तक पहुंच तभी दी जाएगी, जब अमेरिका के साथ अंतिम समझौता हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि परमाणु निरीक्षण इस बात पर निर्भर करेगा कि अमेरिका ईरान पर लगे सभी प्रतिबंध हटाता है या नहीं। स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत के दौरान किसी भी ईरानी अधिकारी ने IAEA प्रमुख राफेल ग्रोसी से मुलाकात नहीं की, जबकि उन्होंने इसकी इच्छा जताई थी।

ये भी पढ़ेंः

ईरान पर बदला अमेरिकी रुख: सीनेट ने युद्ध रोकने का प्रस्ताव पास किया, ट्रंप से सैन्य कार्रवाई रोकने को कहा; UAE पहुंचे रूबियो
Spread the love

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी