Indigo Emergency Landing: अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-7018 में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान के दौरान 3 साल का बच्चा सौरभ अचानक बेहोश हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पायलट ने तुरंत मेडिकल इमरजेंसी घोषित की और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर विमान को सूरत एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
STORY | Ahmedabad-Navi Mumbai IndiGo flight diverted to Surat after medical emergency on board
An Ahmedabad-Navi Mumbai IndiGo flight was diverted to Surat on Monday evening after a three-year-old child fell unconscious on board, a senior airport official said.
READ:… pic.twitter.com/ZVnsEQgyJz
— Press Trust of India (@PTI_News) June 29, 2026
फ्लाइट में मौजूद दो डॉक्टरों ने बच्चे को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर विमान को तुरंत सूरत उतारने का फैसला लिया गया। मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिलते ही सूरत एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस, मेडिकल टीम, CISF और इंडिगो की ग्राउंड स्टाफ पहले से तैनात कर दिए गए।
विमान के उतरते ही डॉक्टरों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उसे एम्बुलेंस से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय पर इलाज मिलने से बच्चे की जान बच गई।
बच्चे को अस्पताल पहुंचाने और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद फ्लाइट दोबारा मुंबई के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि इस इमरजेंसी लैंडिंग का अन्य उड़ानों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
ये भी पढ़ेंः






