Ghaziabad Double Murder: पत्नी और दोस्त को साथ बैठकर खिलाया खाना, फिर शक में बरसाईं गोलियां; आरोपी फरार

Ghaziabad Double Murder:  दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक सनसनीखेज डबल मर्डर ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क स्थित बुद्ध बाजार मोहल्ले में एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने ही जिगरी दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंधों और शक से जुड़ा बताया जा रहा है।

साथ खाया खाना, फिर बना मौत का प्लान

जानकारी के मुताबिक आरोपी राशिद को अपनी पत्नी शबनम (36) और पड़ोसी दोस्त फहीम (32) के बीच नजदीकियों पर शक था। सोमवार रात फहीम राशिद के घर आया हुआ था। तीनों ने साथ बैठकर खाना खाया, बातचीत की, लेकिन इसी दौरान राशिद के मन में खौफनाक साजिश पल रही थी।

खाने के बाद अचानक किसी बात पर विवाद शुरू हुआ और गुस्से में राशिद ने तमंचा निकालकर पत्नी और दोस्त पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सात बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस वारदात ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया। मृतका शबनम सात बच्चों की मां थी। इस घटना के बाद जहां बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया, वहीं पिता अब कानून के शिकंजे में फंसने वाला है।

मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी फरार

घटना की सूचना रात करीब 12:40 बजे पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची टीम ने कमरे के अंदर दोनों शव खून से लथपथ हालत में बरामद किए। आरोपी वारदात के बाद फरार हो चुका था।

तीन टीमें कर रहीं तलाश

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी राशिद की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

अमेजन ने ग्राहकों से की ठगी! राम मंदिर का प्रसाद बताकर बेची मिठाई, CCPA ने ठोका ₹1 लाख का जुर्माना

Amazon Ram Mandir Prasad Controversy: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर राम मंदिर का प्रसाद बताकर सामान्य मिठाइयां बेचने के मामले में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने बड़ी कार्रवाई की है।…

Spread the love

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कश्मीर पर अमेरिका का रुख साफ? सर्जियो गोर बोले- भारत का अहम हिस्सा, पाकिस्तान ने जताई आपत्ति

कश्मीर पर अमेरिका का रुख साफ? सर्जियो गोर बोले- भारत का अहम हिस्सा, पाकिस्तान ने जताई आपत्ति

गॉल टेस्ट में भारत का जलवा, सुथार ने 10 विकेट लेकर दिलाई 165 रन की जीत

गॉल टेस्ट में भारत का जलवा, सुथार ने 10 विकेट लेकर दिलाई 165 रन की जीत

अमेजन ने ग्राहकों से की ठगी! राम मंदिर का प्रसाद बताकर बेची मिठाई, CCPA ने ठोका ₹1 लाख का जुर्माना

अमेजन ने ग्राहकों से की ठगी! राम मंदिर का प्रसाद बताकर बेची मिठाई, CCPA ने ठोका ₹1 लाख का जुर्माना

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर