तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

India vs England 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, लेकिन आखिर में बारिश भारत की जीत की सबसे बड़ी दुश्मन बन गई। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी। लंबे इंतजार के बाद अंपायरों ने मैच रद्द घोषित कर दिया और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

खराब शुरुआत के बाद अभिषेक शर्मा ने संभाली पारी

कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि भारत की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला।

दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन महज 1 रन बनाकर साकिब महमूद का शिकार बने। इसी ओवर में ईशान किशन रन आउट हो गए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। महज 6 रन पर दो विकेट गिरने से भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी।

ऐसे समय में अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने केवल 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 24 गेंदों पर 59 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 245.83 रही।

टी20 इंटरनेशनल में रचा नया रिकॉर्ड

इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 100 छक्के भी पूरे कर लिए। खास बात यह रही कि वह इस उपलब्धि तक सबसे कम पारियों में पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने भारत को शुरुआती झटकों से उबारते हुए मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ेंः 

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

कप्तान श्रेयस अय्यर ने खेली जिम्मेदारी भरी पारी

अभिषेक शर्मा के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अभिषेक के आउट होने के बाद अय्यर ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 68 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। कप्तान ने दबाव की स्थिति में टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अंत में शिवम दुबे ने मचाया धमाल

मध्यक्रम में उपकप्तान तिलक वर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सके और 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने तेज बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

दुबे ने सिर्फ 21 गेंदों में 42 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत 189 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।

वहीं, बल्लेबाजी क्रम में प्रयोग करते हुए हर्षित राणा को अक्षर पटेल से पहले भेजा गया, लेकिन वह अपनी दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

इंग्लैंड के गेंदबाजों में साकिब महमूद रहे सबसे सफल

इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। वहीं आदिल राशिद और सैम करन को 1-1 विकेट मिला।

बारिश ने बिगाड़ दिया पूरा रोमांच

भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य रखा था। भारतीय गेंदबाज शानदार लय में नजर आ रहे थे और मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन बारिश ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

लगातार बारिश के कारण मैदान खेलने लायक नहीं बन सका। काफी देर तक इंतजार करने के बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला लिया। इस तरह भारतीय बल्लेबाजों की शानदार मेहनत का नतीजा नहीं निकल सका और मुकाबला बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला
Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर; 14 टीमें और 57 मैच

ICC ODI World Cup 2027: ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग