राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के घरों पर छापेमारी कर दस्तावेज खंगाले और परिवार के लोगों से पूछताछ की। इसी बीच आरोपियों के घरों से हुई बरामदगी का ब्योरा भी सामने आया है, जिसने जांच को नया मोड़ दे दिया है।

आरोपी अविनाश के घर से सबसे बड़ी बरामदगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला के ठिकाने से सबसे ज्यादा 20 लाख रुपए नकद, 1,121 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.06 लाख रुपए) और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। वहीं आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास से 1 लाख रुपए और उसके भतीजे के पास से 2 लाख रुपए नकद मिलने की बात सामने आई है।

‘रामराज्य कोष’ लिखा संदूक और QR कोड

28 जून को अयोध्या स्थित अविनाश शुक्ला के योग सेंटर पर छापेमारी के दौरान पुलिस को एक संदूक मिला, जिस पर लाल रंग से ‘रामराज्य कोष’ लिखा था। संदूक पर पेटीएम का QR कोड भी चिपका हुआ था। इस कार्रवाई का वीडियो भी बुधवार को सामने आया है।

SIT को जांच के लिए 15 दिन और

चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को सरकार ने जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। सूत्रों के अनुसार, जांच का दायरा बढ़ाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी शामिल किया जा सकता है। इस संबंध में अयोध्या पुलिस ने लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ेंः

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी बोले- दोषियों को राजदंड भी मिलेगा और धर्मदंड भी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आगरा में बुधवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना हर आस्थावान व्यक्ति को गहरा आहत करने वाली है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तत्परता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई कर रही है। त्रिवेदी ने कहा, “कहा जाता है कि भगवान राम का नाम लेने से पाप कट जाते हैं, लेकिन यदि किसी ने राम के धाम में, राम के नाम पर पाप किया है, तो उसे शायद स्वयं ब्रह्मा जी भी नहीं बचा सकते।”

उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की प्रतिबद्धता पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कठोर सजा मिलेगी। उन्होंने कहा, “दोषियों को इस लोक में राजदंड भी मिलेगा और परलोक में धर्मदंड भी मिलेगा।”

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बोले- SIT जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बुधवार को कहा कि वह हर प्रकार के अपराध को अपराध मानते हैं, लेकिन इस तरह के मामलों को लोग भावनात्मक रूप से अधिक गंभीर मानते हैं।

बघेल ने कहा, “SIT पूरे मामले की जांच कर रही है। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।” उन्होंने भरोसा जताया कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

जेल में आरोपियों से पूछताछ

मंगलवार को SIT ने फैजाबाद जेल में बंद सभी आठ आरोपियों से पूछताछ की। इनमें अविनाश शुक्ला से करीब दो घंटे तक सबसे लंबी पूछताछ हुई। अधिकारियों ने उसके घर से बरामद नकदी और आभूषणों के स्रोत को लेकर सवाल किए।

400 निजी सुरक्षाकर्मी भी जांच के घेरे में

राम मंदिर परिसर में तैनात करीब 400 निजी सुरक्षा कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस उनकी ड्यूटी, रोस्टर, CCTV फुटेज और एंट्री-एग्जिट रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर की सुरक्षा जिस निजी कंपनी के पास थी, उसका संबंध बिहार के एक पूर्व सांसद से बताया जा रहा है। ट्रस्ट इस सुरक्षा व्यवस्था पर हर महीने करीब 1 करोड़ रुपए खर्च करता था।

चंपत राय से तीन घंटे पूछताछ

राम मंदिर ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय से भी पुलिस ने करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। उनसे पूछा गया कि चढ़ावा चोरी की जानकारी उन्हें पहली बार कब और कैसे मिली तथा उसके बाद उन्होंने क्या कार्रवाई की।

इस बीच, पिछले 17 वर्षों से राम मंदिर में तैनात रेडियो ऑपरेशन अधिकारी (RMO) अर्जुन देव का तबादला गोरखपुर कर दिया गया है। मंदिर परिसर में लगे 1,600 CCTV कैमरों और चढ़ावे की गिनती वाले काउंटिंग रूम की निगरानी की जिम्मेदारी उनके पास थी, इसलिए उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

उधर, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ और यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत थी।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अयोध्या के वकीलों ने पैरवी से किया इनकार

 

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग