यूपी गवर्नर बोलीं- पढ़ाई के दौरान प्रेग्नेंट हो जाती हैं लड़कियां, आत्मनिर्भर बनने के बाद करें शादी

Anandiben Patel: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को लखनऊ स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के 24वें दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पढ़ाई, करियर, जिम्मेदारी और सामाजिक मूल्यों पर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे पढ़ाई के दौरान ऐसे फैसलों से बचें, जिनका असर उनके पूरे भविष्य पर पड़ सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि आज कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां छात्राएं पढ़ाई के दौरान ही गर्भवती हो जाती हैं और कई बार बच्चे का जन्म भी हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में उस बच्चे के पालन-पोषण और देखभाल की जिम्मेदारी अंततः सरकार पर भी आती है। इसलिए युवाओं को अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं लव मैरिज के खिलाफ नहीं हूं। अगर दो लोग एक-दूसरे से प्रेम करते हैं तो शादी जरूर करें, लेकिन तब करें जब दोनों आत्मनिर्भर बन जाएं और अपने पैरों पर खड़े हो जाएं।”

राज्यपाल ने अपने परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उनका बेटा पढ़ाई के लिए बेंगलुरु गया था, तब उन्होंने उससे कहा था कि यदि कोई लड़की पसंद आए तो बता देना, शादी करा देंगे। हालांकि, उनके बेटे ने पढ़ाई पूरी होने तक केवल अपने करियर पर ध्यान दिया।

दीक्षांत समारोह में हजारों विद्यार्थियों को मिली डिग्री

AKTU के 24वें दीक्षांत समारोह में 62,537 विद्यार्थियों को स्नातक और परास्नातक की डिग्रियां प्रदान की गईं, जबकि 53 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों की डिग्रियों को डिजिलॉकर पर भी अपलोड कराया, ताकि भविष्य में उन्हें डिजिटल रूप में आसानी से उपलब्ध कराया जा सके।

विश्वविद्यालयों और हॉस्टलों की बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

अपने संबोधन में राज्यपाल ने विभिन्न विश्वविद्यालयों और छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कई गर्ल्स हॉस्टलों की हालत बेहद खराब मिली।

उन्होंने कहा कि एक हॉस्टल में कमरे में खिड़की तक नहीं थी। किताबें रखने के लिए उचित जगह नहीं थी। अलमारी खोली तो उसमें से चूहा निकल आया। तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी बिना ढक्कन के खुली हुई थी, जिसमें बंदर नहाते हुए मिले।

उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकती।

मेस की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि छात्रावासों की मेस की नियमित निगरानी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं एक्सपायरी डेट वाले मसाले या घटिया गुणवत्ता का सामान तो इस्तेमाल नहीं किया जा रहा।

उन्होंने बताया कि एक जगह भवन की छत पर बड़े-बड़े पौधे उग आए थे, जिन्हें देखकर उन्होंने अपने सुरक्षा अधिकारी (PSO) से तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ेंः

भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा इंडोनेशिया, ‘अस्त्र’ मिसाइल की भी डील; पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान

निर्माण कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी

राज्यपाल ने कहा कि कई जगह क्लासरूम इस तरह बनाए गए हैं कि ब्लैकबोर्ड की ऊंचाई तक बच्चे पहुंच ही नहीं पाते। हॉस्टल के कमरों में पंखे इतने नीचे लगाए गए कि छात्रों का सिर उनसे टकरा सकता है।

उन्होंने कहा कि कई जगह स्विच बोर्ड, खिड़कियां और अन्य सुविधाएं भी गलत स्थानों पर बनाई गई हैं, जिससे छात्रों को अनावश्यक परेशानी होती है।

सरकार का पैसा केवल खर्च करने के लिए नहीं

राज्यपाल ने कहा कि सरकारी बजट का उद्देश्य केवल पैसा खर्च करना नहीं, बल्कि छात्रों की वास्तविक जरूरतों को पूरा करना है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कहीं लाइब्रेरी हॉस्टल से एक-दो किलोमीटर दूर बना दी जाती है, जिससे छात्र वहां नियमित रूप से पढ़ने नहीं जा पाते। कई जगह जरूरत एक एक्टिविटी रूम की होती है, लेकिन तीन-तीन बड़े हॉल बना दिए जाते हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कभी-कभी ऐसा लगता है कि निर्माण विभाग में फर्जी डिग्री लेकर लोग भर्ती हो गए हैं।

जरूरतमंद बच्चियों की शिक्षा का भी किया जिक्र

राज्यपाल ने बताया कि राजभवन और AKTU के सहयोग से 10 से 12 जरूरतमंद बच्चियों की पढ़ाई कराई जा रही है। उनके आने-जाने से लेकर शिक्षा तक की पूरी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का किसी गलती में कोई दोष नहीं होता, उन्हें शिक्षा और बेहतर जीवन का अवसर मिलना चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

भारत की रक्षा क्षमता का किया उल्लेख

अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल ने भारत की रक्षा क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत को मिसाइल और हथियार विदेशों से खरीदने पड़ते थे, लेकिन अब देश स्वयं आधुनिक हथियार बना रहा है और दूसरे देशों को भी रक्षा उपकरण उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत किसी को डराने में विश्वास नहीं रखता, लेकिन देश अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है।

युवाओं को दिया संदेश

अपने संबोधन के अंत में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी शिक्षा, करियर और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जीवन के महत्वपूर्ण फैसले जल्दबाजी में नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और परिपक्वता के साथ लेने चाहिए, क्योंकि यही निर्णय उनके भविष्य की दिशा तय करते हैं।

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली-NCR में मॉनसून की दस्तक, कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं; IMD का ऑरेंज अलर्ट
Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग