Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच कहा कि अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी से जुड़ी रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा, “हमारे पास दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार हैं, जरूरत से भी ज्यादा।” ट्रंप का यह बयान उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि ईरान के साथ लगातार बढ़ते सैन्य तनाव के कारण अमेरिका के पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार तेजी से घट रहा है।
ट्रंप ने AI तस्वीरों के जरिए दिया सख्त संदेश
बयान के तुरंत बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कई AI से तैयार तस्वीरें साझा कीं। इनमें सबसे चर्चित तस्वीर ईरान के सबसे बड़े तेल निर्यात केंद्र खार्ग आइलैंड (Kharg Island) पर कथित हवाई हमले की थी, जिसके साथ उन्होंने “STRIKE ON KHARG” लिखा। हालांकि यह तस्वीर वास्तविक नहीं, बल्कि AI से बनाई गई है। इसके अलावा उन्होंने एक ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी झंडा और विस्फोट दिखाने वाली अन्य AI तस्वीरें भी पोस्ट कीं।
New media post from Donald J. Trump
( TS: Jul 26 2026, 3:31 PM ET ) pic.twitter.com/JqyLgjSW7p
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) July 26, 2026
ये भी पढ़ेंः
ईरान पर सबसे बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप, सलाहकारों की चेतावनी- पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक घटने का खतरा
होर्मुज स्ट्रेट में ऑयल टैंकर हादसा
इस बीच होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) में एक ऑयल टैंकर समुद्री माइंस से टकराने के बाद धमाके का शिकार हो गया। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि जहाज तय समुद्री मार्ग से हटकर चल रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना के बाद ईरान ने चेतावनी दी कि होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को पहले उसके अधिकारियों के साथ पूरा समन्वय करना होगा, अन्यथा उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं ली जाएगी।
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण का दावा किया
ईरान के उप-संसद अध्यक्ष अली निकज़ाद ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि “होर्मुज जलडमरूमध्य अब कभी भी युद्ध से पहले जैसी स्थिति में नहीं लौटेगा।” उन्होंने दावा किया कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर अब ईरान का स्थायी नियंत्रण रहेगा। निकजाद का यह बयान ऐसे समय आया है, जब होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है और ईरान पहले ही जहाजों को उसके अधिकारियों के साथ समन्वय करने की चेतावनी दे चुका है।
‘ANY site targeting Iran is a LEGITIMATE TARGET’ — Iran’s Dep Speaker Ali Nikzad reacts to Kiev’s drone strikes in Caspian Sea
‘Reckless actions of Ukraine will not go unanswered’
‘DON’T BECOME PAWNS IN AMERICA’S GAME’ https://t.co/BPFE6qq88c pic.twitter.com/Sr7EjR2d38
— RT (@RT_com) July 26, 2026
नेतन्याहू की ट्रंप से होगी अहम मुलाकात
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका रवाना होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, वह मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक फरवरी के बाद पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और इजराइल को आशंका है कि ईरान अपने हमलों का दायरा बढ़ाकर उसे भी सीधे निशाना बना सकता है।
मिसाइल भंडार पर रिपोर्ट्स को ट्रंप ने बताया गलत
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों में दावा किया गया था कि यदि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान लंबा चलता है तो अमेरिका के पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार तेजी से कम हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस पर चिंता जताई थी। हालांकि ट्रंप ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना के पास हर मिशन के लिए पर्याप्त हथियार और संसाधन मौजूद हैं।
ये भी पढ़ेंः






