अमेरिका-सऊदी ने इराक में किए हवाई हमले, ईरान का पलटवार; जॉर्डन की ओर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

America-Saudi Airstrikes in Iraq: मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित समूहों के खिलाफ संयुक्त सटीक हवाई हमले किए हैं।

CENTCOM ने पुष्टि की कि दोनों देशों ने ईरान समर्थित इराकी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाया। साथ ही IRGC और उसके सहयोगी संगठनों को चेतावनी दी कि वे अमेरिकी और सहयोगी देशों पर हमले तुरंत बंद करें, अन्यथा उन्हें अमेरिकी सेना की ओर से और कड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद CENTCOM ने बताया कि यह कार्रवाई पिछले 72 घंटों में हुए 30 से अधिक ड्रोन हमलों के जवाब में की गई।

ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से किया जवाबी हमला

हवाई हमलों के कुछ घंटों बाद ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जॉर्डन में स्थित अमेरिकी एयरबेस और CENTCOM सेंटर की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया। हालांकि अमेरिकी सेना का कहना है कि सभी मिसाइलों को रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर दिया गया और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

सऊदी ने ड्रोन गिराए, हूतियों ने टैंकर पर किया हमला

सऊदी अरब ने अपने पूर्वी प्रांत के तेल प्रतिष्ठानों की ओर बढ़ रहे कई ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। वहीं, यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक सऊदी तेल टैंकर पर बैलिस्टिक मिसाइल दागने की जिम्मेदारी ली है। यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस एजेंसी ने भी एक टैंकर के पास विस्फोट होने की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ेंः

लोकसभा में शिक्षा मंत्री पर घमासान: राहुल-प्रियंका का प्रह्लाद जोशी पर हमला, भाजपा ने कहा- चरित्र हनन

बसरा में PMF मुख्यालय पर हमला, दो जवान घायल

इराक के बसरा शहर में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स (PMF) के मुख्यालय पर भी हवाई हमला हुआ। इराक की सरकारी समाचार एजेंसी INA के अनुसार, इस हमले में PMF के दो जवान घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IRGC की चेतावनी, अमेरिकासऊदी का दावा

IRGC ने कहा कि यह हमला अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के जवाब में किया गया है। संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक ईरान के खिलाफ हमले और धमकियां जारी रहेंगी, उसकी जवाबी कार्रवाई भी जारी रहेगी। वहीं, अमेरिका और सऊदी अरब का कहना है कि उनका अभियान केवल उन ठिकानों के खिलाफ है, जहां से क्षेत्रीय सुरक्षा और ऊर्जा ढांचे पर हमलों की तैयारी की जा रही थी।

ये भी पढ़ेंः

CJP का प्रदर्शन खत्म, लेकिन विवाद जारी: सरकार पर समझौता तोड़ने का आरोप, दोबारा आंदोलन की चेतावनी
Spread the love

Related Posts

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

Pakistan Suicide Attack Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर…

Spread the love

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

Iran US Israel War: पश्चिम एशिया में ईरान-इजराइल के बीच जारी तनाव लगातार गहराता जा रहा है। शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे कतर के LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर