Nepal Kanwar Yatra Violence: नेपाल के सुनसरी जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग और पुलिसकर्मी घायल हुए। हालात को देखते हुए सुनसरी और सिराहा जिलों के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
रविवार को शुरू हुआ विवाद
कोसी बैराज से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के डीजे और लाउडस्पीकर की आवाज पर दूसरे समुदाय ने आपत्ति जताई। बहस जल्द ही हिंसा में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ।
पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की
हिंसा में एक इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने पहले भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की और हवाई फायरिंग की, लेकिन हालात नहीं संभले। इसके बाद रात करीब 10:45 बजे पुलिस ने गोली चलाई। गोली लगने से ओम प्रकाश मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि जयप्रकाश मेहता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
🚨 BREAKING: Tensions have escalated in Sunsari, Nepal, after a Bol Bam Hindu religious procession was reportedly targeted with stone-pelting.
According to reports, local authorities later opened fire during the unrest, resulting in the death of 24-year-old Om Prakash Mehta and… pic.twitter.com/tOhgOXGnVf
— GFN (@GFNIND) July 29, 2026
ये भी पढ़ेंः
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: दिलीप गावित ने दिलाया भारत को तीसरा गोल्ड, मुरली श्रीशंकर का सिल्वर; मेडल टैली में भारत 8वें स्थान पर
कर्फ्यू और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात
हिंसा के बाद आसपास के पुलिस थानों और आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं। सुनसरी और सिराहा के संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
बीरगंज में भी लागू हुई धारा 163
सुनसरी जिले में हुई हिंसा के बाद नेपाल के पर्सा जिले के बीरगंज में भी एहतियातन निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू कर दी गई है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। अधिकारियों के अनुसार, हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
#WATCH | Prohibitory orders have been issued in Birgunj of Nepal’s Pasra district after one died and several were injured during the incident of violence in the country’s Sunsari district. pic.twitter.com/N1KDPOPY7S
— ANI (@ANI) July 30, 2026
जनकपुर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
नेपाल के धनुषा जिले के जनकपुर में भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। सुनसरी जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। हालात को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।
#WATCH | An indefinite curfew has been implemented in Janakpur, Dhanusha of Nepal, after one dead and several injured during the incident of violence in Sunsari district. pic.twitter.com/j2oZA0XydF
— ANI (@ANI) July 30, 2026
तीन साल पहले दी गई थी चेतावनी
नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने तीन वर्ष पहले ही सरकार को तराई-मधेश क्षेत्र में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव को लेकर आगाह किया था। कांतिपुर की रिपोर्ट के अनुसार, APF ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट में धर्म और जातीय आधार पर समाज को बांटने की कोशिशों का जिक्र करते हुए तत्काल राजनीतिक और प्रशासनिक कदम उठाने की सिफारिश की थी। हालांकि, उस समय इस चेतावनी पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई। रिपोर्ट में भारत के मणिपुर समेत दक्षिण एशिया के अन्य देशों की सांप्रदायिक हिंसा से सबक लेने की भी सलाह दी गई थी।
PM बलेंद्र शाह ने की शांति की अपील
नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने गुरुवार को सीमा से सटे जिलों में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। इस बीच हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने कर्फ्यू का दायरा नए इलाकों तक बढ़ा दिया है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
STORY | Nepal PM Shah appeals for calm as curfew extends to new areas, toll rises to 3
Nepal Prime Minister Balendra Shah on Thursday appealed or calm and harmony after three people died in communal violence in the border districts, prompting authorities to extend the curfew to… pic.twitter.com/RWH4jbEgUd
— Press Trust of India (@PTI_News) July 30, 2026
ये भी पढ़ेंः






