Girl Apologises for Abusing PM: जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने वाली 15 वर्षीय लड़की ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। हाथ जोड़कर जारी किए गए वीडियो में उसने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी, जहां चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान भीड़ के बहकावे में आकर उसने नारे लगाए। उसने कहा, “मैं सिर्फ 15 साल की हूं। यह मेरी पहली और आखिरी गलती थी।”
लड़की ने बताया कि प्रदर्शन स्थल पर कुछ लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे और वह भी उसी माहौल में बहक गई। उसने अपने बयान पर खेद जताते हुए सभी से माफी मांगी।
जंतर-मंतर विवाद में नया मोड़
PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय रुचिका ने वीडियो जारी कर देशवासियों से माफी मांगी।
उसने कहा कि वह भीड़ के बहकावे में आ गई थी और अपने किए पर शर्मिंदा है।
रुचिका ने इसे अपनी “पहली और आखिरी गलती” बताते हुए सभी से माफी की अपील की pic.twitter.com/1qidsHJ9FV— Newz Plus Live (@newzpluslive) August 1, 2026
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर एक रील साझा करते हुए कहा कि बचपन में गलतियां हो जाती हैं और उन्हें सुधारने का अवसर भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “ये गुमराह बच्चे हैं। इन्हें राह दिखाने का समय है, इन्हें माफ करना चाहता हूं।”
View this post on Instagram
लड़की के खिलाफ 30 जुलाई को नोएडा में मामला दर्ज किया गया था। माफी वाला वीडियो सामने आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सवाल उठाया कि यदि प्रधानमंत्री ने माफ कर दिया है, तो क्या सरकार उसके खिलाफ दर्ज केस भी वापस लेगी।
प्रधानमंत्री की यह रील पिछले नौ दिनों में जारी उनका पांचवां वीडियो है। देर रात पोस्ट किए गए इस वीडियो को जारी होने के 30 मिनट के भीतर करीब 13 लाख लाइक्स मिले।
ये भी पढ़ेंः





