Shehzad Poonawalla Viral Video: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं पीएम मोदी से पूरी तरह निराश हो चुका हूं।” हालांकि, शुरुआत में यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना जैसा लगता है, लेकिन वीडियो आगे बढ़ने पर पूनावाला साफ करते हैं कि उनका निशाना कांग्रेस और उसकी राजनीति है।
’12 साल हो गए, लेकिन डिक्टेटर नहीं बन पाए’
वीडियो में शहजाद पूनावाला कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 वर्षों से देश की सत्ता में हैं, लेकिन वह “डिक्टेटर” नहीं बन पाए। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि यदि कोई तानाशाह होता तो अपने खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों को माफ नहीं करता।
पूनावाला ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उनके और उनकी मां के खिलाफ अपशब्द कहने वाले कुछ युवाओं को “शरारती बच्चे” बताते हुए माफ करने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने समाज और पुलिस से भी उन लोगों के प्रति नरमी बरतने की अपील की, जिससे साबित होता है कि वे तानाशाही की राजनीति नहीं करते।
PM @narendramodi YOU FAILED 😞
So disappointed ☹️
Never ever expected this.Watch the Truth till the end https://t.co/hE724ESB16 pic.twitter.com/CHOfRaq367
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) August 1, 2026
राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना
अपने वीडियो में शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्यों में सोशल मीडिया पोस्ट, पोस्टर दिखाने या विरोध प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं।
उन्होंने दावा किया कि केरल में राहुल गांधी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लोगों पर केस दर्ज हुए, जबकि कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में भी सोशल मीडिया पोस्ट और विरोध प्रदर्शनों को लेकर कार्रवाई की गई। पूनावाला ने कहा कि अगर किसी को “डिक्टेटरशिप” देखनी है तो कांग्रेस के इतिहास और उसके शासनकाल को देखना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः
ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त
आपातकाल से लेकर अन्ना आंदोलन तक का किया जिक्र
वीडियो में शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि देश में आपातकाल इंदिरा गांधी ने लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिव्यक्ति की आजादी पर सबसे बड़ा हमला भी कांग्रेस सरकारों के दौरान हुआ।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, आपातकाल, अन्ना आंदोलन और छात्र आंदोलनों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।
सोशल मीडिया बायो बदलने के बाद बढ़ी अटकलें
हाल ही में शहजाद पूनावाला ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल में बदलाव किया। उन्होंने अपने बायो में “Religion: Islam | Culture: Hindu | Ideology: Bharatiya” लिखा। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

क्या शहजाद पूनावाला ने BJP छोड़ दी है?
इस बीच ऐसी चर्चाएं भी तेज हैं कि भारतीय जनता पार्टी के चर्चित नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अब तक न तो भाजपा और न ही शहजाद पूनावाला की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल में हुए बदलाव और सामने आए कुछ संकेतों के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। ऐसे में इस दावे को आधिकारिक घोषणा होने तक पुष्टि के रूप में नहीं देखा जा सकता।
वीडियो का संदेश क्या है?
शहजाद पूनावाला का पूरा वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना से अधिक कांग्रेस पर राजनीतिक हमला माना जा रहा है। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि “मोदी जी, 12 साल हो गए लेकिन आप डिक्टेटर नहीं बन पाए। गाली देने वालों को भी माफ कर देते हैं, जबकि कांग्रेस अपने विरोधियों पर केस दर्ज कराती है।” इसी तुलना के जरिए उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधने की कोशिश की।
ये भी पढ़ेंः





