रोजगार के मुद्दे पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला- ‘रील बनाओ, मजदूरी करो, लेकिन नौकरी नहीं मिलेगी’; हजार में सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी

Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं की शिक्षा, रोजगार और भविष्य को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। करीब 47 मिनट के अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें सोशल मीडिया की रील, अस्थायी काम और मजदूरी तक सीमित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि हजार युवाओं में सिर्फ 12 को ही परमानेंट नौकरी मिल रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि सिस्टम ने देश के युवाओं को एक ऐसे ‘चक्रव्यूह’ में फंसा दिया है, जहां परिवार लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करके बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद भी रोजगार की गारंटी नहीं है।

उन्होंने कहा, “आपको जितनी रील बनाना है, बनाओ। जितनी रील देखना है, देखो। Blinkit, Uber में काम करो। मजदूरी करो। 21वीं सदी का नशा लो, लेकिन नौकरी नहीं मिल सकती है।”

डिग्री मिल रही, रोजगार की गारंटी नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि देश के लाखों परिवार अपने बच्चों की शिक्षा पर बड़ी रकम खर्च करते हैं। बच्चे BA, MA समेत अलग-अलग डिग्रियां हासिल करते हैं, लेकिन डिग्री मिलने के बाद भी उन्हें स्थायी रोजगार नहीं मिलता।

उन्होंने कहा कि युवाओं को एक सर्टिफिकेट तो मिल जाता है, लेकिन वह सर्टिफिकेट रोजगार की गारंटी नहीं देता। राहुल ने इसी को युवाओं के सामने मौजूद सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताया।

राहुल बोले- युवाओं के लिए पांच दरवाजे थे, सभी बंद

राहुल गांधी ने रोजगार के अवसरों को लेकर पांच प्रमुख क्षेत्रों का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि इन क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते लगातार सीमित हुए हैं।

पहला- मैन्युफैक्चरिंग:
राहुल गांधी ने कहा कि आज दुनिया में ‘मेड इन चाइना’, ‘मेड इन वियतनाम’ और ‘मेड इन बांग्लादेश’ जैसे उत्पाद दिखाई देते हैं, लेकिन ‘मेड इन इंडिया’ उस स्तर पर नजर नहीं आता। उन्होंने नोटबंदी और GST की नीतियों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम प्रभावित हुआ।

दूसरा- स्टार्टअप और छोटे कारोबार:
उन्होंने ‘स्टार्टअप इंडिया’ को लेकर भी सवाल उठाए। राहुल ने आरोप लगाया कि छोटे कारोबारियों को बैंक से आसानी से लोन नहीं मिलता, जबकि बड़े उद्योगपतियों को बड़ी रकम उपलब्ध कराई जाती है।

तीसरा- सरकारी नौकरी:
राहुल गांधी ने सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले युवाओं का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि 150 उम्मीदवारों में केवल एक युवा को सरकारी नौकरी मिलती है।

चौथा- पब्लिक सेक्टर:
उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण को लेकर भी सरकार को घेरा। राहुल ने दावा किया कि 2014 से पहले पब्लिक सेक्टर में करीब 14 लाख नौकरियां थीं, जबकि 2026 में यह संख्या घटकर करीब 7 लाख रह गई है।

पांचवां- कॉर्पोरेट सेक्टर और AI:
राहुल गांधी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते इस्तेमाल का असर कॉर्पोरेट नौकरियों पर भी पड़ रहा है। उनका कहना था कि आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार की चुनौती और गंभीर हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः

अतीक की कब्र के बगल में दफन हुआ बेटा अबान, तीनों भाइयों ने दिया कंधा; शाइस्ता परवीन नहीं पहुंचीं

अडाणी और BJP की संपत्ति का भी जिक्र

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने देश में आर्थिक असमानता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने उद्योगपति गौतम अडाणी की संपत्ति का जिक्र करते हुए दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में उनकी दौलत करीब 30 गुना बढ़ी है।

राहुल गांधी ने भाजपा की संपत्ति को लेकर भी दावा किया कि यह करीब 150 करोड़ रुपए से बढ़कर 10 हजार करोड़ रुपए हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में कुछ बड़े उद्योगपतियों की संपत्ति तेजी से बढ़ रही है, जबकि आम युवाओं के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है।

‘संस्थाओं की सोच को नियंत्रित किया जा रहा’

राहुल गांधी ने RSS को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय, मीडिया, न्यायपालिका और सुरक्षा बलों समेत विभिन्न संस्थानों में RSS के प्रचारक रखे जा रहे हैं।

राहुल ने आरोप लगाया कि ऐसा संस्थानों की सोच को नियंत्रित करने के लिए किया जा रहा है।

छात्रों से सीधे संवाद किया

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद 7 से ज्यादा छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने उनसे शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य से जुड़े सवाल पूछे।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 23 जिलों से छात्रों को बुलाया गया था। इस दौरान प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

युवाओं के रोजगार को बनाया मुख्य मुद्दा

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने बार-बार रोजगार और युवाओं के भविष्य का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ डिग्री और सर्टिफिकेट देने से युवाओं की समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि देश में ऐसे रोजगार पैदा करने होंगे जिनमें युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक काम मिल सके।

राहुल गांधी के मुताबिक, “रील बनाओ, मजदूरी करो, लेकिन नौकरी नहीं मिलेगी” आज के युवाओं के सामने मौजूद रोजगार की चुनौती को दिखाता है। उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक और रोजगार नीतियों पर सवाल उठाते हुए युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा करने की मांग उठाई।

ये भी पढ़ेंः

बारिश-लैंडस्लाइड के चलते अमरनाथ यात्रा 20 दिन पहले बंद, 9 अगस्त से नए जत्थों पर रोक; 4.8 लाख ने किए दर्शन
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग