अतीक की कब्र के बगल में दफन हुआ बेटा अबान, तीनों भाइयों ने दिया कंधा; शाइस्ता परवीन नहीं पहुंचीं

Atiq Ahmed Son Funeral: माफिया डॉन अतीक अहमद के 21 वर्षीय बेटे अबान को शनिवार शाम प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अबान को उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में दफनाया गया। जनाजे में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कब्रिस्तान और आसपास के इलाकों में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

अबान के तीनों भाई अली, उमर और अहजम अंतिम संस्कार में मौजूद रहे और उन्होंने भाई के जनाजे को कंधा दिया। इस दौरान भावुक माहौल रहा। हालांकि, अबान की मां शाइस्ता परवीन जनाजे में शामिल नहीं हुईं। शाइस्ता 2023 से फरार चल रही हैं। इससे पहले वह अपने पति अतीक अहमद और बेटे असद के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई थीं।

जनाजे में उमड़ी हजारों की भीड़

अबान के जनाजे में करीब 5 से 6 हजार लोग पहुंचे। शव को कब्रिस्तान ले जाते समय बड़ी संख्या में लोग उसके पीछे चल रहे थे। जब भीड़ कब्रिस्तान के अंदर जाने लगी तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान कुछ लोग बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को पीछे हटाया। कुछ लोगों को पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर और थप्पड़ मारकर हटाया। एक पुलिसकर्मी द्वारा कुछ लोगों को बंदूक की बट से मारने की बात भी सामने आई। बाद में पुलिस ने भीड़ को कब्रिस्तान से बाहर खदेड़ दिया।

अली और उमर को मिली थी पैरोल

अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसके भाई अली अहमद और उमर अहमद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरोल मिली थी। अली झांसी जेल में, जबकि उमर लखनऊ जेल में बंद है। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया।

अली को शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे झांसी जेल से पुलिस टीम प्रयागराज के लिए लेकर रवाना हुई। करीब 400 किलोमीटर के इस सफर के दौरान पुलिस वैन पर पर्दे लगाए गए थे, ताकि उसका चेहरा सार्वजनिक रूप से नजर न आए। वहीं उमर को लखनऊ जेल से दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।

उमर शाम करीब साढ़े 4 बजे प्रयागराज पहुंचा, जबकि अली करीब साढ़े 5 बजे पहुंचा। दोनों को पुलिस सुरक्षा में कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया।

ये भी पढ़ेंः

बारिश-लैंडस्लाइड के चलते अमरनाथ यात्रा 20 दिन पहले बंद, 9 अगस्त से नए जत्थों पर रोक; 4.8 लाख ने किए दर्शन

चार साल बाद भाइयों की मुलाकात

अली और उमर को करीब चार साल बाद पहली बार पैरोल मिली थी। प्रयागराज पहुंचने के बाद दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद उन्होंने मस्जिद में नमाज पढ़ी और अबान की अंतिम रस्म में शामिल हुए।

पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कब्रिस्तान के अंदर केवल परिवार और करीबी रिश्तेदारों को जाने की अनुमति दी। हाईकोर्ट की पैरोल शर्तों के मुताबिक अली और उमर को अपने भाई अहजम और बुआ से मुलाकात की अनुमति थी। पुलिस ने कब्रिस्तान से कुछ दूरी पर मस्जिद के बाहर परिवार से मुलाकात की व्यवस्था कराई थी।

करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद पुलिस दोनों को वापस लेकर रवाना हो गई। अली को झांसी जेल और उमर को लखनऊ जेल ले जाया गया।

भाई अली से मिलने जा रहा था अबान

अबान की मौत गुरुवार सुबह झांसी में सड़क हादसे में हुई थी। बताया गया कि वह अपने भाई अली से मिलने झांसी जेल जा रहा था। वह एक क्रेटा कार में अपने चार दोस्तों के साथ सवार था।

सुबह करीब 10:30 बजे हाईवे पर एक जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य दोस्त घायल हो गए।

हादसे के बाद अबान और सोनू के शव शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे एक ही एंबुलेंस से झांसी से प्रयागराज लाए गए। इसके बाद अबान के शव को हटवा गांव ले जाया गया, जहां उसकी बुआ का घर है। अतीक का घर गिराए जाने के बाद अबान यहीं रह रहा था।

एक ही कब्रिस्तान में दफन हैं परिवार के कई सदस्य

अबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया। इसी कब्रिस्तान में उसके पिता अतीक अहमद की कब्र है। इसके अलावा उसके चाचा अशरफ, भाई असद और दादा फिरोज अहमद की कब्रें भी यहीं हैं।

अबान की अंतिम विदाई के दौरान कब्रिस्तान के आसपास पुलिस का भारी पहरा रहा। प्रशासन की कोशिश थी कि बड़ी भीड़ के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। इसके बावजूद जनाजे के दौरान कुछ समय के लिए भीड़ और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित कर लिया।

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश से मिलेगी राहत, जानें अगले 5 दिनों का हाल
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग