7.8% GDP ग्रोथ पर बोले मोदी- यह देशवासियों की मेहनत का नतीजा, गैर-जरूरी सोना न खरीदें

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत की यह उपलब्धि देश की जनता की इच्छाशक्ति, मेहनत और सामूहिक ताकत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश को विकास की इसी रफ्तार को बनाए रखते हुए आगे और तेजी से बढ़ना होगा।

पीएम मोदी ने देशवासियों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की एक बार फिर अपील की। उन्होंने कहा कि अगर सोने की जरूरत नहीं है तो उसे खरीदने से बचना चाहिए। इससे पहले भी 10 मई को प्रधानमंत्री ने लोगों से सोना नहीं खरीदने का आग्रह किया था।

‘झूठ की गूंज’ से माहौल खराब करने वालों पर निशाना

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि देश में कुछ लोग निराशा फैलाने और ‘झूठ की गूंज’ के जरिए माहौल खराब करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने 7.8% की विकास दर हासिल की है। यह बताता है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ेंः  पुतिन को जंग खत्म करने पर सत्ता जाने का डर! डोनबास पर कब्जा जरूरी, वरना ‘फांसी पर लटका देंगे’

विदेश यात्रा और शादी पर भी PM की अपील

पीएम मोदी ने लोगों से गैर-जरूरी विदेश यात्राओं और विदेश में शादी करने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि देशवासियों को ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना चाहिए। जितना अधिक स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जाएगा, भारत उतनी ही मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

उन्होंने भरोसा जताया कि भारत जब आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब देश की युवा पीढ़ी को एक विकसित भारत सौंपा जाएगा। मोदी ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देशवासियों की भागीदारी और लगातार मेहनत जरूरी है।

ये भी पढ़ेंः नेपाल में प्रिंसिपल ने 900 छात्रों की जान बचाई, चेतावनी मिलते ही खाली कराया स्कूल; कुछ देर बाद पूरी इमारत बही

Spread the love

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं