नेपाल बाढ़ में अपनों को खोज रहे हजारों परिवार, 1,068 मौतें और 4,600 से ज्यादा लापता

Nepal Glacial Flood Update: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के एक सप्ताह बाद भी तबाही का मंजर बना हुआ है। राहत और बचाव एजेंसियां मलबे और कीचड़ में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं, लेकिन हजारों परिवार अब भी अपने लापता परिजनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं। आपदा में अब तक 1,068 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,606 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।

400 शवों के मिले सिर्फ आंशिक अवशेष

बाढ़ के बाद बरामद किए गए शवों में करीब 400 के केवल आंशिक अवशेष मिले हैं। पानी और कीचड़ में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है। प्रशासन की ओर से DNA जांच समेत दूसरे तरीकों से मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, ताकि शव उनके परिवारों को सौंपे जा सकें।

500 विदेशी नागरिक भी लापता

लापता लोगों में करीब 500 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इनमें नेपाल में सड़क और हाइड्रोपावर परियोजनाओं पर काम करने वाले कई चीनी नागरिक भी हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, करीब 100 चीनी नागरिकों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इससे प्रभावित परिवारों की चिंता और बढ़ गई है।

एक लड़की ने खोए परिवार के 17 सदस्य

बाढ़ की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक नेपाली लड़की ने बताया कि उसने इस आपदा में अपने परिवार के 17 सदस्यों को खो दिया। बिदुर समेत कई प्रभावित इलाकों में लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं। घर और सामान गंवा चुके परिवारों को अब भी दोबारा बाढ़ आने का डर सता रहा है।

ये भी पढ़ेंः CJP को सुप्रीम राहत: जंतर-मंतर प्रदर्शन की सभी FIR रद्द, 5 सितंबर का मार्च कैंसिल

भारत ने भेजी पांचवीं राहत उड़ान

नेपाल में राहत और बचाव अभियान को मजबूत करने के लिए भारत ने पांचवीं सहायता उड़ान भेजी है। इसमें 11 सदस्यीय विशेष रेस्क्यू टीम, अत्याधुनिक बचाव उपकरण और 5.5 टन जरूरी दवाइयां भेजी गई हैं। इससे पहले भारत चार उड़ानों के जरिए करीब 68.5 टन राहत सामग्री नेपाल भेज चुका है।

अज्ञात शवों को दफनाया जा रहा

बड़ी संख्या में मिले अज्ञात शवों को फिलहाल जलाने के बजाय सामूहिक कब्रों में दफनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य शवों के अवशेष सुरक्षित रखना है, ताकि बाद में DNA जांच के जरिए उनकी पहचान की जा सके। शवगृहों और अस्थायी केंद्रों में जगह कम पड़ने के कारण प्रशासन के सामने शवों को सुरक्षित रखने की भी बड़ी चुनौती है।

सोनू सूद भी पहुंचे काठमांडू

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद भी काठमांडू पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री बांटी।

सोनू सूद ने कहा कि उनकी टीम कंबल और खाद्य सामग्री समेत जरूरी सामान लेकर पहुंची है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश प्रभावित लोगों की जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम आने वाले महीनों में भी नेपाल में राहत कार्य जारी रखने का प्रयास करेगी।

ये भी पढ़ेंः अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, जवाब में जॉर्डन-बहरीन में मिसाइल-ड्रोन अटैक; ट्रंप बोले- समझौते की जरूरत नहीं, होर्मुज पर हमारा लगभग पूरा कंट्रोल

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

US Space Force Weapons: अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि उसने अंतरिक्ष यानी ऑर्बिट में हथियार तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने सोमवार को…

Spread the love

Continue reading
मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बाद सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। मक्का के…

Spread the love

Continue reading

One thought on “नेपाल बाढ़ में अपनों को खोज रहे हजारों परिवार, 1,068 मौतें और 4,600 से ज्यादा लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं