Chennai Metro Advertisement Controversy: चेन्नई मेट्रो में लगे एक विज्ञापन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विज्ञापन में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज की तुलना गर्लफ्रेंड से मिलने वाले ‘इंटरेस्ट’ से की गई है। विज्ञापन की भाषा पर DMK सांसद तमिझाची थंगापांडियन ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे तत्काल हटाने की मांग की है।
मेट्रो कोच के अंदर लगाया गया था विज्ञापन
यह विज्ञापन चेन्नई मेट्रो की एक कोच के अंदर लगाया गया था। इसमें तिरुवल्लुवर परिवहन निगम कर्मचारी सहकारी ऋण समिति (THECOS) की FD योजनाओं का प्रचार किया गया था। विज्ञापन में दावा किया गया कि गर्लफ्रेंड से ‘0 प्रतिशत इंटरेस्ट’ मिल सकता है, जबकि संस्था की FD में ब्याज मिलता है।
FD को आकर्षक बताने के लिए बनाई गई यह तुलना अब विवाद का कारण बन गई है। सोशल मीडिया पर भी विज्ञापन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
DMK सांसद ने जताई कड़ी आपत्ति
DMK सांसद तमिझाची थंगापांडियन ने विज्ञापन की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की और चेन्नई मेट्रो प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में इस तरह के विज्ञापन को मंजूरी कैसे दी गई।
सांसद ने आरोप लगाया कि विज्ञापन में महिलाओं को आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया है। उनके मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने वाले विज्ञापनों में महिलाओं की गरिमा और सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए।
சென்னை மெட்ரோ இரயிலுக்குள் இடம்பெற்றுள்ள ஒரு விளம்பரம் பெண்களை இழிவுபடுத்தும் வகையிலும், அவர்களை ஒரு பொருளாகச் சித்தரிக்கும் வகையிலும் குறிப்பிடப்பட்டிருப்பது அதிர்ச்சியளிக்கிறது.
பொது இடங்களில் பெண்களின் கண்ணியத்தைக் கருத்தில் கொண்டு விளம்பரங்கள் இடம்பெறுவதை உறுதி செய்ய… pic.twitter.com/8bKvka4nD6
— தமிழச்சி (@ThamizhachiTh) September 6, 2026
ये भी पढ़ेंः अमेरिका: मियामी में Amazon का कार्गो प्लेन रनवे से बाहर निकला, 5 की मौत; 3 की हालत गंभीर
‘विज्ञापन तुरंत हटाया जाए’
तमिझाची थंगापांडियन ने चेन्नई मेट्रो प्रशासन से विज्ञापन को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेट्रो में हर उम्र और वर्ग के लोग सफर करते हैं, इसलिए वहां लगाए जाने वाले विज्ञापनों की भाषा और संदेश की पहले से जांच होनी चाहिए।
उन्होंने भविष्य में इस तरह के विज्ञापनों को सार्वजनिक परिवहन में जगह नहीं देने की मांग भी की है।
‘महिलाओं की गरिमा के खिलाफ विज्ञापन की सार्वजनिक जगहों पर जगह नहीं’ : आर. गायत्री
स्टेट महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष आर. गायत्री ने कहा कि महिलाओं को नीचा दिखाने या उन्हें वस्तु की तरह पेश करने वाले विज्ञापनों की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे विज्ञापन महिलाओं के प्रति गलत सोच को बढ़ावा देते हैं और उनके वस्तुकरण को सामान्य बनाते हैं।
आर. गायत्री ने सवाल उठाया कि रोजाना हजारों महिलाओं, बच्चों और परिवारों के इस्तेमाल वाले सार्वजनिक स्थान पर ऐसे विज्ञापन को लगाने की अनुमति कैसे दी गई। उन्होंने महिलाओं की गरिमा का सम्मान करने वाले कंटेंट की जरूरत पर जोर दिया।
Coimbatore, Tamil Nadu: State Mahila Congress Working President R. Gayathri says, “Namaskaram to everyone. I’m Dr. R. Gayathri, AICC member, Tamil Nadu Mahila Congress Working President, and Coimbatore Corporation Councillor. An advertisement that degrades women, objectifies… pic.twitter.com/uNCD0jZ5SF
— IANS (@ians_india) September 6, 2026
मेट्रो प्रशासन के जवाब का इंतजार
सांसद की आपत्ति के बाद यह विज्ञापन चर्चा का विषय बन गया है। अब नजर चेन्नई मेट्रो प्रशासन की प्रतिक्रिया पर है कि वह इस विज्ञापन को लेकर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल, विज्ञापन को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।








