Guwahati Wife Murder Case: असम के गुवाहाटी में एक युवक पर अपनी 25 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी की हत्या के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर फ्रिज में रख दिया और उसके हाथों की उंगलियां तक काट दी। आरोपी शव को कुत्तों को खिलाने का प्लान बना रहा था।
बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया
मामले का खुलासा रविवार रात हुआ, जब हाटीगांव इलाके के फ्लैट से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां रिया तालुकदार गोस्वामी का धड़ मिला। उनका सिर धड़ से अलग था।
पुलिस ने मौके पर CID और FSL टीम को बुलाया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच कर कई सबूत जब्त किए।
पुलिस ने बताई हत्या की वजह
डीसीपी ईस्ट पी.आर. पेगु के मुताबिक, पुलिस को रात करीब 9:45 बजे सूचना मिली थी कि दंपती अपने परिवार के फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर रिया मृत मिलीं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पति रामानुज गोस्वामी ने बाद में सरेंडर कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि पति-पत्नी के बीच कई मुद्दों को लेकर अक्सर विवाद होता था। इनमें पत्नी के विवाहेतर संबंध होने का आरोप भी शामिल था। डीसीपी के मुताबिक, 3 तारीख की सुबह इसी तरह की एक बहस के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर आपा खो दिया और पत्नी की हत्या कर दी।
गुवाहाटी, असम: डीसीपी ईस्ट पी.आर. पेगु ने कहा, “कल रात करीब 9.45 बजे हमें सूचना मिली कि बसिष्ठपुर बाइलेन नंबर 4, हाउस नंबर 14 में रहने वाले एक शादीशुदा जोड़े ने अपने परिवार वालों के फ़ोन का जवाब देना बंद कर दिया था। तुरंत ही हाटीगांव पुलिस स्टेशन की एक टीम को उस घर भेजा गया। वहां… pic.twitter.com/6VNtvWsKKS
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 7, 2026
शव कुत्तों को खिलाने की थी योजना
पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसी कमरे में खाना बनाया और खाया। इसके बाद वह शव को काटकर उसके हिस्से कुत्तों को खिलाने का प्लान बना रहा था। हालांकि, इसके बाद वह घर से फरार हो गया।
छह महीने पहले हुई थी शादी
रिया और रामानुज की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहे थे।
रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थीं। उनके परिवार में एक भाई है। वहीं, रामानुज कैब चलाता था।
आरोपी पर पहले से चोरी का मामला
पुलिस के मुताबिक, रामानुज का पैतृक घर धुबरी जिले के गौरीपुर में है, जहां उसके माता-पिता रहते हैं। उसके खिलाफ धुबरी थाने में एटीएम चोरी से जुड़ा मामला दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इनकी जांच की जा रही है। पुलिस हत्या की पूरी परिस्थितियों, विवाद की वजह और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, MCD और DU को ठहराया जिम्मेदार; सरकार से भी मांगा जवाब






