Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी-एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी जाएगी। मुंबई में भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की लॉन्चिंग के दौरान शाह ने कहा कि सरकार देश में समान कानून की दिशा में आगे बढ़ रही है।
अमित शाह के मुताबिक फिलहाल देश के 22 राज्यों में NDA की सरकारें हैं। इनमें उत्तराखंड में जनवरी 2025 से UCC लागू है। ऐसे में बाकी 21 राज्यों में इसे लागू करने का लक्ष्य है।
MP, गुजरात और असम में UCC की तैयारी
गुजरात, असम और मध्य प्रदेश में UCC लागू करने से संबंधित प्रस्ताव विधानसभा से पारित हो चुके हैं। अब इन राज्यों में राष्ट्रपति की मंजूरी और इसके बाद अधिसूचना जारी होने की प्रक्रिया बाकी है।
वहीं, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर कानून का मसौदा तैयार करने के लिए समितियां गठित की गई हैं।
शाह बोले- 2029 से पहले पूरा होगा लक्ष्य
गृहमंत्री ने कहा कि तीन तलाक खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार देने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है और उन्हें भरोसा है कि 2029 से पहले बीजेपी-एनडीए शासित 21 राज्यों में UCC लागू हो जाएगा।
#WATCH | Mumbai: Union Home Minister Amit Shah says, “We introduced the Uniform Civil Code (UCC) in several states. I am confident that we will implement the UCC in all 21 states governed by the BJP-led NDA before 2029…Operations such as the surgical strikes, air strikes, and… pic.twitter.com/n6J6ZKaOkh
— ANI (@ANI) September 13, 2026
‘हर अवैध घुसपैठिए को बाहर निकालेंगे’
अमित शाह ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर भी सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, “हम इस देश से हर एक अवैध घुसपैठिए को बाहर निकालेंगे।” शाह के मुताबिक अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें देश से बाहर भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ेंः BRICS डिनर में नॉन-वेज क्यों नहीं? राहुल गांधी के सवाल पर रिजिजू का पलटवार, बोले- कांग्रेस खाने पर भी कर रही राजनीति
भारत की अर्थव्यवस्था पर भी गिनाईं उपलब्धियां
अमित शाह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने देश में कई बुनियादी बदलाव किए हैं। उनके मुताबिक भारत 2014 में ‘फ्रैजाइल फाइव’ यानी कमजोर अर्थव्यवस्थाओं की श्रेणी से निकलकर आज दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।
उन्होंने कहा कि भारत ने GDP में 7.8% की वृद्धि दर्ज की है और प्रमुख देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। शाह ने इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, निर्यात और PLI योजनाओं को भी सरकार की उपलब्धियों में गिनाया।
17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की सार्वजनिक सेवा पूरी होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान देश के जिलों, लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों से लेकर मतदान केंद्र स्तर तक आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसमें NDA गठबंधन, स्वयंसेवी संगठन और देशभर के लोग हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी विशेष आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Ganesh Chaturthi 2026: 14 सितंबर को आएंगे बाप्पा, 25 सितंबर को होगा विसर्जन; जानें शुभ मुहूर्त






