पहचान छिपाकर भिखारी बने BJP विधायक पराग शाह: ₹3300 करोड़ की संपत्ति के मालिक ने गुरु के आदेश पर बदला हुलिया; 10 साल पहले सोनू निगम ने भी बदला था भेष

BJP MLA Parag Shah Viral Video: मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भाजपा विधायक पराग शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह भिखारी का रूप धारण कर घाटकोपर की सड़कों पर लोगों से मदद मांगते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि शाह की पहचान और हुलिया पूरी तरह बदल दिया गया था, ताकि आम लोग उन्हें पहचान न सकें।

पराग शाह के मुताबिक, यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम या प्रचार अभियान नहीं था। उन्होंने जैन धर्मगुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की प्रेरणा पर यह प्रयोग किया। इसका मकसद अपनी संपत्ति और सामाजिक पहचान से दूर होकर कुछ समय के लिए जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी और उसके प्रति समाज के व्यवहार को करीब से महसूस करना था।

₹3300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं पराग शाह

2024 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार, पराग शाह के पास 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वह रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं और घाटकोपर पूर्व से भाजपा विधायक हैं।

इसके बावजूद इस प्रयोग के दौरान उन्होंने साधारण और मैले-कुचैले कपड़े पहने और अपना हुलिया बदलकर आम लोगों के बीच पहुंचे। वीडियो में उन्हें सड़क किनारे बैठे और लोगों से मदद लेते देखा जा सकता है।

गुरु के आदेश पर किया एक्सपेरिमेंट

राष्ट्रसंत श्री नम्रमुनि महाराज साहेब ने एक कार्यक्रम में इस प्रयोग का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को अक्सर लगता है कि उसकी पहचान हर जगह कायम रहती है और लोग उसे उसके चेहरे या आवाज से पहचान लेंगे।

इसी विचार से यह प्रयोग करने की बात सामने आई कि अगर पहचान, कपड़े और वैभव हटा दिए जाएं तो समाज उस व्यक्ति के साथ किस तरह पेश आता है। इसके बाद कार्यक्रम में पराग शाह का वीडियो भी दिखाया गया।

ये भी पढ़ेंः भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप, ट्रॉफी लेने से किया इनकार; स्मृति-शेफाली ने रचा इतिहास

किसी ने मदद की, किसी ने नजरअंदाज किया

पराग शाह ने बताया कि मेकअप और वेशभूषा बदलने के बाद उन्होंने घाटकोपर रेलवे स्टेशन के आसपास आम लोगों के बीच समय बिताया। कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए।

वीडियो में कुछ लोग उनकी मदद करते दिखाई देते हैं, जबकि कुछ लोग उन्हें नजरअंदाज करके आगे निकल जाते हैं। शाह ने इस अनुभव के जरिए गरीबी और जरूरतमंद लोगों के प्रति समाज के रवैये को समझने की कोशिश की।

इस प्रयोग में सबसे अहम बात यही रही कि करोड़ों की संपत्ति और राजनीतिक पहचान रखने वाला व्यक्ति जब आम भिखारी के रूप में लोगों के सामने आया, तो ज्यादातर लोगों के लिए वह सिर्फ एक जरूरतमंद व्यक्ति था।

10 साल पहले सोनू निगम ने भी बदला था भेष

करीब 10 साल पहले मशहूर गायक सोनू निगम ने भी मुंबई में ऐसा ही एक सोशल एक्सपेरिमेंट किया था। मई 2016 में उन्होंने जुहू इलाके में भिखारी का भेष धारण किया और सड़क किनारे बैठकर गिटार बजाते हुए गाने गाए।

सोनू निगम ने अपने कपड़े और हुलिया इस तरह बदला था कि राहगीर उन्हें पहचान न सकें। कई लोग उनके पास से गुजर गए, जबकि कुछ लोग रुककर उनका गाना सुनते नजर आए।

बाद में जब लोगों को पता चला कि भिखारी के रूप में सड़क पर बैठा व्यक्ति मशहूर गायक सोनू निगम है, तो काफी लोग हैरान रह गए। उस प्रयोग के जरिए भी यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि लोगों की किसी व्यक्ति के प्रति धारणा उसके कपड़ों, रूप और सामाजिक पहचान से किस तरह प्रभावित होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by La Musica (@lamusicalive247)

ये भी पढ़ेंः गणेश चतुर्थी 2026: आज से 10 दिन तक घरों में रहेंगे बप्पा, 25 सितंबर को होगा विसर्जन; जानिए स्थापना के लिए 5 शुभ मुहूर्त

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

शाह बोले- 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC, कहा- हर अवैध घुसपैठिए को बाहर निकालेंगे

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी-एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी जाएगी। मुंबई में भाजपा…

Spread the love

Continue reading
राहुल गांधी बोले- महिलाओं के खिलाफ 3 तरह की हिंसा, कहा- ‘पिंजरा तोड़ो, अपने लिए लड़ो’

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी, पितृसत्ता और लैंगिक भेदभाव के मुद्दे पर विस्तार…

Spread the love

Continue reading

One thought on “पहचान छिपाकर भिखारी बने BJP विधायक पराग शाह: ₹3300 करोड़ की संपत्ति के मालिक ने गुरु के आदेश पर बदला हुलिया; 10 साल पहले सोनू निगम ने भी बदला था भेष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं