CJP Election Commission Warning: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो CJP देशभर में आंदोलन शुरू करेगी। दीपके ने यह बात गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।
‘BJP बहुमत हासिल नहीं कर सकी तो पैनिक बटन दब गया’
अभिजीत दीपके ने 2024 लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “2024 के चुनाव में BJP बहुमत हासिल नहीं कर सकी। जब वे बहुमत हासिल करने में विफल रहे तो पैनिक बटन दब गया। ‘400 पार’ का नारा देने के बाद वे 240 सीटों पर आ गए।”
दीपके ने आरोप लगाया कि इसके बाद क्षेत्रीय दलों और नेताओं को कमजोर करने की कोशिश की गई। उन्होंने उद्धव ठाकरे, NCP, एमके स्टालिन, पिनराई विजयन, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी का नाम लेते हुए कहा कि ये नेता 2024 में एक साथ आए थे और BJP के खिलाफ प्रचार किया था।
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference, Cockroach Janata Party founder Abhijeet Dipke, says, “The BJP could not achieve a majority in the 2024 elections. The panic button was pressed when they failed to achieve a majority. They had come down to 240 seats after raising the… pic.twitter.com/FEMneAepRD
— Press Trust of India (@PTI_News) September 24, 2026
वोट डिलीट होने को लेकर लगाए ये आरोप
दीपके ने दावा किया कि कई प्रमुख नेताओं के निर्वाचन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वोट हटाए गए और इसे उनके चुनावी परिणामों से जोड़कर सवाल उठाया।
उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सीट से 50 हजार वोट डिलीट किए गए और वह करीब 15 हजार वोटों से हार गईं। एमके स्टालिन की सीट से एक लाख वोट डिलीट किए गए और वह करीब 45 हजार वोटों से हार गए। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सीट से 40 हजार वोट डिलीट किए गए और वह करीब 4-5 हजार वोटों से हार गए।”
दीपके ने यह भी आरोप लगाया कि केरल में वोटों के डिलीट होने के कारण पिनराई विजयन मुख्यमंत्री नहीं बन सके। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह पूरी प्रक्रिया मजबूत विपक्षी नेताओं को खत्म करने के लिए की गई थी। ये सभी दावे CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के आरोप हैं।
‘क्या पूरे विपक्ष को खत्म करना लोकतंत्र है?’
CJP संस्थापक ने कहा कि उनकी पार्टी को किसी खास विपक्षी दल से कोई विशेष लगाव नहीं है, लेकिन अगर लोकतंत्र में पूरे विपक्ष को ही खत्म कर दिया जाए तो इसे लोकतंत्र कैसे कहा जा सकता है। उन्होंने चुनावों की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाया।
48 घंटे बाद देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
दीपके ने कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक CEC इस्तीफा नहीं देते, पार्टी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference, Cockroach Janata Party founder Abhijeet Dipke, says, “If within 48 hours Gyanesh Kumar doesn’t resign, the Cockroach Janata Party will start a nationwide agitation. We won’t step back till the time Gyanesh Kumar resigns.”#CJP #CEC… pic.twitter.com/hAkRfX9ar2
— Press Trust of India (@PTI_News) September 24, 2026
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला- बोले, ‘CEC ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी की, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा’





