Election Commission Controversy: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जबकि देहरादून में प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कहा है कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। CJP ने गुरुवार को CEC को 48 घंटे की डेडलाइन दी थी।
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में SIR से जुड़े फैसलों, दिशानिर्देशों और सॉफ्टवेयर में किए गए बदलावों को असंवैधानिक घोषित करने तथा मतदाता सूची से हटाए गए नामों की जांच की मांग की गई है।
कांग्रेस का आरोप- चुनाव आयोग में मनमानी
कांग्रेस का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमाने तरीके से फैसले ले रहे हैं और दो अन्य चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 महीनों में दोनों चुनाव आयुक्तों ने आयोग के फैसलों पर 14 बार आपत्ति जताई है।
रागिनी नायक का ECI पर हमला- ‘आज सच्चाई पूरे देश के सामने उजागर हो गई’
कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने ECI के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीनों में 14 बार आपत्तियां दर्ज कराईं, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे केवल ‘आंतरिक टिप्पणियां’ बताकर खारिज किया।
उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। रागिनी नायक ने दावा किया कि राहुल गांधी पिछले 15 महीनों से महादेवपुरा, अलंद और हरियाणा में वोट चोरी के आरोपों को सबूतों के साथ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज सच्चाई पूरे देश के सामने उजागर हो गई है।”
VIDEO | Delhi: Congress leaders hold a protest march towards ECI office against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar.
Party leader Ragini Nayak says, “The revelation is so serious that the moment fingers were pointed at the Election Commission and Mr. Gyanesh Kumar, a… pic.twitter.com/azr5L10jm7
— Press Trust of India (@PTI_News) September 25, 2026
नंदिता नारायण बोलीं- ‘लोकतंत्र पर बहुत बड़ा खुलासा हुआ’
पूर्व DUTA अध्यक्ष नंदिता नारायण के मुताबिक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने SIR को लेकर आरोप लगाया कि इससे ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दो चुनाव आयुक्तों ने कथित तौर पर अवैध फैसलों और केंद्रीकृत डिजिटल व्यवस्था पर बार-बार आपत्ति जताई है। उनके मुताबिक, इसी व्यवस्था से तय होगा कि कौन मतदाता होगा और कौन नहीं।
VIDEO | Delhi: Activists claim that residents have been denied permission for demonstrating at Jantar Mantar against CEC Gyanesh Kumar.
Educationist and former DUTA president Nandita Narain, speaking against CEC Gyanesh Kumar, says, “A very big bombshell has been dropped on our… pic.twitter.com/rv7M49FxZB
— Press Trust of India (@PTI_News) September 25, 2026
अश्विनी कुमार बोले- ‘चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल’
पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा कि फॉर्म-6 और अन्य प्रक्रियाओं के कारण बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से बाहर होने को लेकर चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों की खबरों के बीच आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनकी आपत्तियों को उचित महत्व नहीं दिया गया या उन्हें वापस लेने के लिए राजी किया गया। उन्होंने कहा, “भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े सवाल को टाला नहीं जा सकता।”
VIDEO | Delhi: Former Law Minister Ashwani Kumar on CEC Gyanesh Kumar, says, “This is one of the most serious questions raised in recent years about India’s democracy. The questions in the public domain go to the root of our democratic system. Form 6 and other procedural… pic.twitter.com/LKUPEn3PkX
— Press Trust of India (@PTI_News) September 25, 2026
दो चुनाव आयुक्तों ने उठाए 4 बड़े सवाल
1. फॉर्म-6 में बदलाव: नए मतदाताओं से पिछली SIR लिस्ट में खुद या परिवार के नाम की जानकारी मांगने पर दोनों चुनाव आयुक्तों ने सवाल उठाए।
2. वोटर डेटा का कंट्रोल: वोटर डेटाबेस के कंट्रोल को लेकर भी सवाल उठाए गए। राज्यों की पहुंच सीमित होने पर आपत्ति दर्ज की गई।
3. बंगाल में अपीलों का मामला: पश्चिम बंगाल में हटाए गए नामों को लेकर दाखिल की गई करीब 16 लाख अपीलों पर सवाल उठाए गए।
4. गोवा के 97 वोटर: जांच में योग्य पाए गए 97 मतदाताओं को सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण अंतिम सूची में शामिल नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया गया।
राहुल गांधी ने CEC पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। राहुल गांधी ने उन्हें “देशद्रोही” भी कहा है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे को केवल राजनीतिक दावा बताकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ेंः मशरूम सूप से तिल वाली मछली तक… जिनपिंग के लिए ट्रंप के स्टेट डिनर में क्या-क्या परोसा गया?
शत्रुघ्न सिन्हा बोले- ‘भाजपा चुनाव आयोग का पर्यायवाची हो गई है’
TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ECI विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मैं सालों भाजपा में रह चुका हूं। मैं भाजपा के लोगों को जानता हूं। आज इस बौखलाहट और घबराहट की स्थिति में भाजपा चुनाव आयोग का पर्यायवाची हो गई है क्योंकि लाभान्वित वही लोग हुए हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के बाद हुए चुनावों को लेकर सवाल उठ रहे हैं और चुनावों के बाद लिए गए फैसलों पर भी सवाल हैं। सिन्हा ने कहा कि ऐसा राहुल गांधी और ममता बनर्जी का मानना है।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग का “भरपूर लाभ और फायदा” उठाया और खास तौर पर ज्ञानेश कुमार का भी फायदा लिया।
#WATCH | आसनसोल, पश्चिम बंगाल: TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ECI विवाद पर कहा, “…मैं सालों भाजपा में रह चुका हूं। मैं भाजपा के लोगों को जानता हूं। आज इस बौखलाहट और घबराहट की स्थिति में भाजपा चुनाव आयोग का पर्यायवाची हो गई है क्योंकि लाभान्वित वही लोग हुए हैं। जितने चुनाव हुए… pic.twitter.com/hSRHDpU2xE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2026
CPI(M) सांसद वी. शिवदासन बोले- ‘देश पहले ही फैसला सुना चुका है’
CPI(M) सांसद वी. शिवदासन ने भी ECI विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “लेकिन देश पहले ही ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना फैसला सुना चुका है। देश की जनता की ओर से यह फैसला आ चुका है। दो चुनाव आयुक्तों ने 14 से अधिक बार अपनी असहमति दर्ज कराई है। इंडियन एक्सप्रेस ने इसकी रिपोर्ट की है।”
उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव देश के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।
Delhi: CPI(M) MP V. Sivadasan says, “… But already the nation declared against Gyanesh Kumar. The declaration has been passed by the people of the nation. Two election commissioners recorded their dissent more than 14 times. Indian express has reported that. So the motion of… pic.twitter.com/NzvUUHnMAL
— IANS (@ians_india) September 25, 2026
प्रशांत किशोर ने भी चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले कई वर्षों से चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने कहा, “2021 में मैंने कहा था कि अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष रहता तो बंगाल में भाजपा को 50 सीट भी नहीं मिलती।”
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया, “चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा के पक्ष में लगा है। जहां करीबी टक्कर है, वहां चुनाव आयोग की मदद से ये चुनाव जीत रहे हैं।”
#WATCH पटना(बिहार): जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, “पिछले कई वर्षों से चुनाव आयोग की भूमिका पर प्रश्न चिह्न लगते रहे हैं। 2021 में मैंने कहा था कि अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष रहता तो बंगाल में भाजपा को 50 सीट भी नहीं मिलती। चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा के पक्ष में लगा… pic.twitter.com/MeM9snjph3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2026
RLD नेता केसी त्यागी ने CJP को दी नसीहत
RLD नेता केसी त्यागी ने CJP के राजनीतिक मुद्दों को उठाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “CJP शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन, नकल के विरुद्ध और नई पीढ़ी, नए नौजवानों के प्रशिक्षण को लेकर पैदा हुई थी। उसे राजनीतिक सवालों को नहीं उठाना चाहिए। उससे उसकी प्रतिष्ठा कम हो जाएगी।”
ECI विवाद को लेकर राहुल गांधी के बयान पर केसी त्यागी ने कहा, “ये बहुत कठोर शब्द हैं। राहुल गांधी से मैं कहना चाहता हूं कि कृपया राष्ट्रहित में, कांग्रेस हित में और परंपराओं के हित में ऐसे खराब शब्दों का इस्तेमाल न करें।”
#WATCH | ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: RLD नेता केसी त्यागी ने कहा, “CJP शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन, नकल के विरूद्ध और नई पीढ़ी, नए नौजवानों के प्रशिक्षण को लेकर पैदा हुई थी। उसे राजनीतिक सवालों को नहीं उठाना चाहिए। उससे उसकी प्रतिष्ठा कम हो जाएगी।”
ECI विवाद को लेकर लोकसभा में… pic.twitter.com/mnmP4g0S7K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2026
शोएब जमई बोले- ‘चोर पकड़ा गया, चोरी का खुलासा हुआ; इस्तीफा देना चाहिए’
AIMIM के दिल्ली अध्यक्ष शोएब जमई ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “चोर पकड़ा गया है। चोर की चोरी का खुलासा हो गया है। चोर को इस्तीफा देना चाहिए और ‘चौकीदार’ को भी इस्तीफा देना चाहिए।”
VIDEO | Delhi: AIMIM Delhi President Shoaib Jamai, on allegations against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar and the functioning of the Election Commission, says, “The thief has been caught. The theft of the thief has been exposed. The thief should resign, and the… pic.twitter.com/vVBOWiPbqr
— Press Trust of India (@PTI_News) September 25, 2026
चिराग पासवान बोले- ‘ECI को अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए’
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। उन्होंने कहा कि अगर आयोग की पारदर्शिता या कार्यप्रणाली को लेकर लोगों के मन में कोई संदेह है तो उसे दूर करना खासकर CEC की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग को अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए।”
Patna, Bihar: On Opposition parties preparing to bring an impeachment motion against CEC Gyanesh Kumar, Union Minister Chirag Paswan says, “In a country like India, this is certainly a matter of concern. The Election Commission has the responsibility of strengthening democracy… pic.twitter.com/LFDJF7Tqc0
— IANS (@ians_india) September 25, 2026
कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने किया राहुल की मांग का समर्थन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की राहुल गांधी की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने SIR को लेकर आरोप लगाया कि इसका इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः कॉकरोच पार्टी का मुख्य चुनाव आयुक्त को अल्टीमेटम, कहा- 48 घंटे में इस्तीफा दें, नहीं तो देशभर में करेंगे आंदोलन
बॉम्बे हाईकोर्ट में SIR के खिलाफ 2 याचिकाएं
महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट के SIR के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें SIR की संवैधानिक वैधता, प्रक्रिया और इसे लागू करने के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं।
याचिकाकर्ताओं ने SIR से जुड़े आदेशों को रद्द करने और दर्ज आपत्तियों को सार्वजनिक करने की मांग की है।
विपक्ष की महाभियोग लाने की तैयारी
कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस इससे पहले अप्रैल में भी महाभियोग प्रस्ताव लाई थी, जिसे लोकसभा में खारिज कर दिया गया था।
महुआ मोइत्रा ने दर्ज कराई शिकायत
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में मतदाता सूची में कथित नियमविरुद्ध बदलाव और पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोप लगाए गए हैं।
यूपी में CEC के दो कार्यक्रम स्थगित
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े दो कार्यक्रम स्थगित किए हैं। इनमें मेरठ में 25 सितंबर और वाराणसी में 28 सितंबर का कार्यक्रम शामिल था।
चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों कार्यक्रम 21 सितंबर को ही स्थगित किए गए थे और इनका मौजूदा विवाद से कोई संबंध नहीं है।
CJP का 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP ने कहा है कि अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। पार्टी ने इससे पहले ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे की डेडलाइन दी थी।
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला- बोले, ‘CEC ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी की, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा’





