LPU Student Protest: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रेप की अफवाह के बाद शुरू हुआ छात्रों का प्रदर्शन रविवार शाम हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। पुलिस के मुताबिक, बातचीत के दौरान छात्रों की ओर से बोतलें फेंकी गईं, जिसके बाद शाम करीब 7:30 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद छात्रों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
LPU के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। जालंधर के SSP हरविंदर सिंह विर्क ने कहा, “पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया है…”
#WATCH | Phagwara, Punjab: Students protesting outside Lovely Professional University clashed with police, damaging police vehicles.
SSP Jalandhar, Harvinder Singh Virk says, “Police personnel have sustained injuries. Police vehicles have been damaged…” pic.twitter.com/tKqAftStIj
— ANI (@ANI) September 27, 2026
हंगामा बढ़ने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की 3 गाड़ियों में आग लगा दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने रात करीब 9 बजे छात्रों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
DIG जालंधर रेंज नवीन सिंगला बोले- FIR दर्ज होगी, SIT करेगी वैज्ञानिक तरीके से जांच
जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला ने बताया कि LPU के छात्रों ने G3 हॉस्टल की एक छात्रा से रेप के आरोप को लेकर नेशनल हाईवे जाम किया था। छात्रों का बयान लेने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है। मामले की जांच के लिए SIT बनाई जाएगी, जिसमें फॉरेंसिक जांच, CCTV फुटेज और फोन डेटा की जांच होगी। उन्होंने कहा कि जांच में छात्र प्रतिनिधियों से भी चर्चा की जाएगी और जांच में आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH | Jalandhar, Punjab: Students hold protest at Lovely Professional University (LPU)
Naveen Singla, DIG Jalandhar Range, said, “Early this morning at 2 AM, a large number of LPU students blocked the National Highway here. Their primary demand was that three days ago a girl… pic.twitter.com/ZRBYOb9cCO
— ANI (@ANI) September 27, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के बाद शुरू हुआ हंगामा
बताया जा रहा है कि LPU में हंगामा शनिवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज के बाद शुरू हुआ। इसमें दावा किया गया कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ रेप हुआ और इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।
मैसेज वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में जमा हो गए। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कैंपस में तोड़फोड़ की गई और एक हिस्से में आग लगा दी गई।
LPU Students Allegedly Destroy Everything Shown in the Collage ! #lpu pic.twitter.com/I6ZTN8FHkR
— sd (@GUARDYSHIT) September 26, 2026
हाईवे पर छात्रों ने दिया धरना
रविवार सुबह करीब 7 बजे प्रदर्शनकारी छात्र यूनिवर्सिटी से बाहर निकलकर दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ।
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कहा कि जांच में रेप का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, बढ़ते विवाद के बीच पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की।
पुलिस ने कहा- SIT गठित, 5 छात्र भी शामिल
DIG नवीन सिंगला ने बताया कि मामले की जांच के लिए FIR दर्ज करने के साथ SIT का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि SIT में 5 स्टूडेंट्स को भी शामिल किया गया है।
पुलिस की ओर से जांच शुरू किए जाने के बावजूद छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी एंट्री गेट बंद कर दिए। इससे नाराज छात्रों ने यूनिवर्सिटी का एंट्री गेट तोड़ दिया।
प्रदर्शनकारी छात्र यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने अपनी 5 मांगें भी रखी हैं।
ये भी पढ़ेंः LPU में अफवाह से बिगड़ा माहौल, छात्रों ने कैंपस को घेरा; शीशे तोड़े, इमारतों में लगाई आग
LPU के VC बोले- जांच में हर जरूरी सहयोग देंगे
LPU के वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह संधू ने कहा, “छात्रों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। जांच में हर जरूरी सहयोग दिया जाएगा। जांच के लिए बनाई गई SIT में 5 छात्रों को भी शामिल किया गया है। अगर घटना सही पाई जाती है तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों की कुछ अन्य मांगें भी थीं, जो लॉजिस्टिक्स से जुड़ी हैं। हमारे प्रशासनिक अधिकारी बैठकर उन पर चर्चा करेंगे। मुझे भी इस घटना की जानकारी नहीं थी…”
#WATCH | Jalandhar, Punjab: Students hold protest at Lovely Professional University (LPU)
Dr. Jaspal Singh Sandhu, Vice Chancellor of LPU, says, “The police registered an FIR based on the students’ allegations. All necessary support will be provided. Five students have been… https://t.co/IEWXNrr3Rz pic.twitter.com/EJlAYzYRvs
— ANI (@ANI) September 27, 2026
यूनिवर्सिटी ने रेप के आरोपों को बताया बेबुनियाद
LPU प्रशासन ने छात्रा के रेप से जुड़े आरोपों को बेबुनियाद बताया है। यूनिवर्सिटी ने छात्रों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और शांति बनाए रखें।
LPU के चांसलर भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल हैं।
छात्रों का दावा- रेप के बाद छात्रा ने की आत्महत्या
प्रदर्शन कर रहे छात्रों की ओर से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह उसी छात्रा का वीडियो है, जिसके साथ रेप होने की बात कही जा रही है।
छात्रों का आरोप है कि छात्रा ने रेप की शिकायत हॉस्टल वार्डन और यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से की थी। छात्रों का दावा है कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई और उसे घर भेज दिया गया।
छात्रों के मुताबिक, दो दिन बाद छात्रा घर से यूनिवर्सिटी के हॉस्टल लौटी और उसी रात हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी।
हालांकि, छात्रों के इन दावों और वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बयानों के बीच मामले की जांच जारी है।
लाठीचार्ज के बाद बढ़ा तनाव
रविवार शाम पुलिस और छात्रों के बीच बातचीत के दौरान स्थिति बिगड़ गई। पुलिस के मुताबिक, छात्रों ने पुलिस पर बोतलें फेंकीं। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
लाठीचार्ज के बाद छात्रों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस की तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
फिलहाल यूनिवर्सिटी परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः UN में जयशंकर बोले- आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, सीमा पार सरकार शामिल तो होगी जिम्मेदार





