ICC ODI World Cup 2027: ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा। इस बार भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को होगा।
वर्ल्ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 57 मैच खेले जाएंगे। मुकाबले तीनों देशों के 12 वेन्यू पर होंगे।
𝙈𝘼𝙍𝙆 𝙔𝙊𝙐𝙍 𝘾𝘼𝙇𝙀𝙉𝘿𝘼𝙍𝙎 🗓️
The ICC Men’s #CWC27 fixtures have been unveiled 🏆
Access the ticket ballot 🎫 https://t.co/xQX5nsDa0b pic.twitter.com/Y8CLgDcaYU
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 1, 2026
भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया एक ही ग्रुप में
ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे को रखा गया है। इस ग्रुप की छठी टीम क्वालीफायर के जरिए तय होगी।
वहीं ग्रुप-B में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड शामिल हैं। इस ग्रुप में भी एक टीम क्वालीफायर से आएगी।
10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को खेला जाएगा। दोनों टीमें इससे पहले भी कई बड़े ICC टूर्नामेंट में आमने-सामने आ चुकी हैं।
2027 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच एक ही टूर्नामेंट में अधिकतम तीन मुकाबले होने की संभावना है।
पहला मुकाबला- ग्रुप स्टेज
भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, इसलिए दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला पहले से तय है।
दूसरा मुकाबला- सुपर-7
ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-7 चरण होगा। अगर दोनों टीमें इस चरण में पहुंचती हैं, तो यहां भी उनका मुकाबला हो सकता है।
तीसरा मुकाबला- सेमीफाइनल या फाइनल
सुपर-7 के बाद टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। अगर भारत और पाकिस्तान नॉकआउट चरण में एक-दूसरे के सामने आते हैं, तो टूर्नामेंट में दोनों की तीसरी भिड़ंत हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी
ऐसा होगा 2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
2027 वर्ल्ड कप में तीन चरण होंगे। शुरुआत सुपर सीरीज से होगी। इसमें रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई कर चुकी टीमों में 12वें, 13वें और 14वें स्थान वाली तीन टीमें राउंड-रॉबिन मुकाबले खेलेंगी। इन तीनों में शीर्ष पर रहने वाली टीम अगले चरण में पहुंचेगी।
इसके बाद 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी पांच टीमों के खिलाफ खेलेगी।
इस चरण के बाद दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें और दोनों ग्रुप की चौथे स्थान वाली टीमों में बेहतर रिकॉर्ड रखने वाली टीम सुपर-7 में पहुंचेगी।
सुपर-7 में 21 मुकाबले
सुपर-7 में कुल 7 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इस चरण में 21 मैच होंगे। पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
सेमीफाइनल में नंबर-1 टीम का सामना नंबर-4 और नंबर-2 टीम का सामना नंबर-3 से होगा। दोनों सेमीफाइनल के विजेता फाइनल खेलेंगे।
12 वेन्यू पर होंगे 57 मुकाबले
वर्ल्ड कप के मैच साउथ अफ्रीका के 8, जिम्बाब्वे के 3 और नामीबिया के 1 वेन्यू पर खेले जाएंगे। नामीबिया पहली बार पुरुषों के सीनियर वनडे वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा।
2027 का वर्ल्ड कप 24 साल बाद अफ्रीका में पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप की वापसी भी होगा। इससे पहले 2003 में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे समेत अफ्रीकी देशों में वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था।
ये भी पढ़ेंः गिल की 223 रन की नाबाद पारी, रोहित का शतक; भारत ने 406 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास





