Guwahati Hotel Firing: असम के गुवाहाटी में सोमवार रात एक होटल में गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से चार शव बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में कम से कम पांच लोगों को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि जांच के दौरान मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
यह घटना गुवाहाटी के बोरा सर्विस एरिया स्थित बिलास इन होटल में हुई। घटना के बाद सामने आए वीडियो में होटल के रिसेप्शन के पास शव पड़े दिखाई दे रहे हैं। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, गोलीबारी छह लोगों के एक ग्रुप को निशाना बनाकर की गई। इस ग्रुप में दो महिलाएं भी शामिल थीं। कुछ होटल कर्मचारियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
#WATCH | Assam: Several casualties have been reported in a firing incident that took place near a hotel in the Ulubari area in Guwahati. A senior police official from Guwahati city has informed that several casualties have been reported, and the police have started an investigation. More details are awaited.
— ANI (@ANI) October 26, 2026
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से अब तक चार शव मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि जांच आगे बढ़ने के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से जानकारी और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि गोलीबारी की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
🚨 BREAKING NEWS | असम
गुवाहाटी के उलुबाड़ी इलाके में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग! कई लोगों के हताहत होने की खबर। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू। विस्तृत जानकारी का इंतजार।
#BreakingNews #Assam #Guwahati #Firing #NewsAlert https://t.co/YYm8OpNJpm
— Newz Plus Live (@newzpluslive) October 26, 2026
किसने की फायरिंग, अब तक स्पष्ट नहीं
फिलहाल गोलीबारी करने वालों की पहचान सामने नहीं आई है। हमलावरों की संख्या कितनी थी और उन्होंने गोलीबारी क्यों की, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। मृतकों की पहचान के बारे में भी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कम से कम पांच लोगों को गोली लगी है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही मृतकों की पहचान, हमले के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
ये भी पढ़ेंः SIR विवाद: फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया! चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कल होगी सुनवाई






