लखनऊ KGMU में धर्मांतरण और यौन शोषण के 12 मामले! UP STF की 10 महीने की जांच में बड़ा खुलासा, छठ पूजा और अंतिम संस्कार पर भी छुट्टी नहीं देने का आरोप

Lucknow KGMU Religious Conversion Case: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों के कथित यौन शोषण, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और शिकायतों को दबाने का गंभीर मामला सामने आया है। करीब 10 महीने तक चली जांच के बाद उत्तर प्रदेश STF ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। सात पेज की इस रिपोर्ट में 12 कथित मामलों का उल्लेख किया गया है। इसमें कई डॉक्टरों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। साथ ही विभागीय अधिकारियों पर आरोपियों को संरक्षण देने और पीड़ितों की शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं करने के आरोप भी लगाए गए हैं। रिपोर्ट में धार्मिक आधार पर छुट्टी देने में भेदभाव किए जाने की बात भी सामने आई है।

KGMU के कई विभागों में सामने आए कथित मामले

STF की जांच के दायरे में KGMU के गांधी वार्ड, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग आए। रिपोर्ट के अनुसार, इन विभागों में काम करने वाली महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों ने शारीरिक शोषण, उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की शिकायतें की थीं।

जांच रिपोर्ट में पैथोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रमीजुद्दीन नायक पर छह महिला डॉक्टरों के शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपों का उल्लेख है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली जूनियर डॉक्टर के अलावा आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की एक बैचमेट और अन्य महिला डॉक्टरों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

नर्सिंग स्टाफ से लेकर डॉक्टरों तक पर आरोप

रिपोर्ट में गांधी वार्ड के नर्सिंग स्टाफ नफीस पर एक हिंदू महिला कर्मचारी का शारीरिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन के बाद उससे निकाह करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, फुरकान पर भी एक महिला कर्मचारी को प्रेम संबंध में फंसाकर निकाह के लिए प्रेरित करने का आरोप है।

माइक्रोबायोलॉजी विभाग के कर्मचारी शफात अली खान पर एक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर से छेड़छाड़ करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिकायत के बाद पीड़िता को संविदा की नौकरी से हटा दिया गया था।

इसी तरह रेडियोलॉजी विभाग के डॉ. रिजवान पर दो महिला डॉक्टरों को ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी दिए जाने की बात भी STF की रिपोर्ट में सामने आई है।

ये भी पढ़ेंः दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, यूपी-बिहार के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें; जानें रूट, तारीख और पूरा टाइम टेबल

विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल

STF की रिपोर्ट में पैथोलॉजी विभाग के तत्कालीन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश बाबू, डॉ. सुमायरा कय्यूम और बायोकेमेस्ट्री विभाग के लैब इंचार्ज डॉ. वाहिद अली की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन अधिकारियों पर शिकायतों के मामलों में पक्षपात करने और आरोपियों को बचाने के आरोप हैं। इसके अलावा विभाग में हिंदू रेजिडेंट डॉक्टरों को छुट्टी देने में भेदभाव किए जाने की बात भी सामने आई है।

आरोप है कि छठ पूजा जैसे धार्मिक त्योहारों और परिजनों के अंतिम संस्कार तक के लिए हिंदू रेजिडेंट डॉक्टरों को छुट्टी देने में आनाकानी की जाती थी। इतना ही नहीं, छुट्टी मांगने पर उन्हें अपमानित भी किया जाता था। इसके उलट मुस्लिम रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों को नमाज पढ़ने और रिश्तेदारों के निकाह में शामिल होने के लिए आसानी से छुट्टी दिए जाने का उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है।

STF चीफ अमिताभ यश ने शासन को भेजी सात पेज की रिपोर्ट

KGMU में कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न के मामलों की शिकायत मिलने के बाद जांच यूपी STF को सौंपी गई थी। जांच की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी प्रमेश शुक्ला को दी गई थी।

करीब 10 महीने की जांच के आधार पर STF चीफ और एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने सात पेज की संस्तुति रिपोर्ट शासन को भेजी है। अब इस मामले में शासन स्तर पर आगे की कार्रवाई और आरोपों की विस्तृत जांच की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

एरा और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का भी रिपोर्ट में जिक्र

STF की रिपोर्ट में लखनऊ की एरा यूनिवर्सिटी और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का भी उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एरा मेडिकल कॉलेज में कई मुस्लिम डॉक्टरों के निवेश से जुड़ी जानकारी सामने आई है। वहीं, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के फिजियोलॉजी विभाग में कार्यरत डॉ. नसीम खान की विचारधारा और गतिविधियों का भी जिक्र किया गया है।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि KGMU में डॉ. जाकिर नायक की विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया गया। KGMU में आई सर्जन रह चुकीं डॉ. खालिदा नसीम के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में शामिल होने और बाद में इस्तीफा देने का भी उल्लेख है।

इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2013 में KGMU के जिम की दूसरी मंजिल को मुस्लिम इबादतगाह में बदल दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, यहां इटावा, मैनपुरी और करहल से मौलाना आकर तकरीर करते थे।

फिलहाल STF की रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। मामले में लगाए गए आरोपों पर संबंधित डॉक्टरों, कर्मचारियों और KGMU प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। शासन की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर रहेगी।

ये भी पढ़ेंः एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया होंगे वायुसेना के नए वाइस चीफ, 1 नवंबर से संभालेंगे पदभार; 3,200 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

यूपी में SIR पर सियासी संग्राम, योगी का दावा- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर्स के नाम कटे; अखिलेश ने पूछा- आंकड़े कहां से आए?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर सियासत तेज हो गई है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाताओं की संख्या में हुई बड़ी कमी अब…

Spread the love

Continue reading
असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

Assam Bus Truck Collision: असम के गोलाघाट जिले के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में…

Spread the love

Continue reading

One thought on “लखनऊ KGMU में धर्मांतरण और यौन शोषण के 12 मामले! UP STF की 10 महीने की जांच में बड़ा खुलासा, छठ पूजा और अंतिम संस्कार पर भी छुट्टी नहीं देने का आरोप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में SIR पर सियासी संग्राम, योगी का दावा- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर्स के नाम कटे; अखिलेश ने पूछा- आंकड़े कहां से आए?

यूपी में SIR पर सियासी संग्राम, योगी का दावा- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर्स के नाम कटे; अखिलेश ने पूछा- आंकड़े कहां से आए?

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर