Cyclone Murasu: बंगाल की खाड़ी में एक हफ्ते के भीतर दूसरा चक्रवाती तूफान बन गया है। गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात ‘मुरासु’ में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यह 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। तूफान के दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। हवा के झोंकों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
इस चक्रवात के चलते आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और पुडुचेरी समेत कई राज्यों में भी बारिश होने का अनुमान है।
1 नवंबर को चेन्नई से 560 किलोमीटर दूर था मुरासु
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 1 नवंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे चक्रवात मुरासु दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। उस समय यह चेन्नई से लगभग 560 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम से 660 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, नेल्लोर से 630 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, मछलीपट्टनम से 640 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और ओंगोल से 680 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था।
IMD के अनुसार, पिछले 6 घंटों के दौरान यह तूफान 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 नवंबर की सुबह तक यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) में बदल सकता है।
Subject: Deep Depression intensified into Cyclonic Storm “Murasu” [Pronunciation: Murasu] over Southwest & adjoining Westcentral Bay of Bengal [Cyclone Alert for Andhra Pradesh and adjoining north Tamil Nadu coasts]
The Deep Depression over Southwest & adjoining Southeast Bay of Bengal moved west-northwestwards with speed of 23 kmph during past 6 hours, intensified into the Cyclonic Storm “Murasu” [Pronunciation: Murasu]” and lay centered at 1130 hours IST of today, the 01st November, 2026 over Southwest & adjoining Westcentral Bay of Bengal, near Latitude 12.1°N and Longitude 85.3°E, about 560 km east-southeast of Chennai (Tamil Nadu), 660 km south-southeast of Vishakhapatnam (Andhra Pradesh), 630 km east-southeast of Nellore (Andhra Pradesh), 640 km southeast of Machilipatnam (Andhra Pradesh) and 680 km east-southeast of Ongole (Andhra Pradesh).
It is very likely to move west-northwestwards and intensify further into a Severe Cyclonic Storm over Westcentral Bay of Bengal around 2nd November morning. Thereafter it is very likely to move northwestwards and cross south Andhra Pradesh coast as a Severe Cyclonic Storm with wind speed of 100 to 110 kmph gusting 120kmph between Nellore and Narsapur during midnight (2330 Hrs IST) of 2nd to early hours (0400 Hrs IST) of 3rd November, 2026.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 1, 2026
इसके बाद मुरासु उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, यह 2 नवंबर की रात 11:30 बजे से 3 नवंबर की सुबह 4 बजे के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।
Cyclonic Storm “MURASU” Intensifies Over the Bay of Bengal
Cyclonic Storm “MURASU” is likely to intensify into a Severe Cyclonic Storm by the morning of 02 November 2026. It is very likely to cross the South Andhra Pradesh coast between Nellore and Narsapur during midnight of 02 November and early hours of 03 November, with a wind speed of 100–110 kmph, gusting up to 120 kmph.
Stay tuned to IMD for the latest updates and weather warnings.
#Cyclone #CycloneMurasu #SevereCyclonicStorm #Murasu #HeavyRainfall #IMD #AndhraPradesh #Yanam #Odisha #AndhraPradesh #WeatherUpdate #BengalWeather
@moesgoi @airnewsalerts @DDNational
@ndmaindia @ICRER_MHA— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 1, 2026
एक हफ्ते में दूसरा चक्रवाती तूफान
बंगाल की खाड़ी में इससे पहले 26 अक्टूबर को चक्रवात ‘अर्नब’ उठा था। इसने 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी थी। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत देश के कई हिस्सों में बारिश हुई थी।
अभी राज्य पिछले चक्रवात से हुए नुकसान से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए हैं कि एक और तूफान का खतरा मंडराने लगा है। ओडिशा के गंजाम और गजपति जिलों में पिछले एक हफ्ते से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। नए चक्रवात के कारण इन इलाकों में फिर से भारी बारिश हो सकती है।
खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने निचले और पहाड़ी इलाकों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए कहा गया है।
2 नवंबर को इन राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 नवंबर को आंध्र प्रदेश में तूफान और भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। रायलसीमा में ऑरेंज अलर्ट है।
इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
3 नवंबर को आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी
3 नवंबर को चक्रवात मुरासु का असर और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, झोंकों के साथ यह 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।
तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मछुआरों और तटीय इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह
चक्रवात के संभावित खतरे को देखते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। समुद्र में तेज हवाओं और ऊंची लहरों की आशंका के बीच मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से ताजा अपडेट और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है।






