‘भारत धर्मनिरपेक्ष देश है’: दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर हाईकोर्ट सख्त, BMC को दोबारा अपलोड करने को कहा

Dia Mirza Diwali Video Controversy: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को एक्ट्रेस दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो दोबारा अपलोड करने का आदेश दिया है। इस वीडियो में दीया मिर्जा ने लोगों से ग्रीन पटाखे जलाने और सार्वजनिक सड़कों, गलियों व फुटपाथों पर आतिशबाजी नहीं करने की अपील की थी। वीडियो को BMC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद हटा दिया था।

कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और संविधान नागरिकों से धर्मनिरपेक्ष भावना बनाए रखने की अपेक्षा करता है। पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले वीडियो पर राजनीतिक विवाद खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

BMC ने पोस्ट करने के कुछ घंटे बाद हटाया था वीडियो

दरअसल, BMC ने रविवार को अपने आधिकारिक X हैंडल और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर दीया मिर्जा का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में एक्ट्रेस ने लोगों से पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने और सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे नहीं जलाने की अपील की थी। हालांकि, उसी रात वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया गया।

वीडियो हटाए जाने के बाद दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि उन्होंने इस वीडियो के लिए कोई पैसे नहीं लिए थे। उन्होंने कहा था कि भलाई का जमाना ही नहीं रहा।

नेताओं की टिप्पणियों पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की बेंच ने इस मामले में नेताओं की टिप्पणियों पर नाराजगी जताई। जस्टिस कुलकर्णी ने कहा कि नेताओं ने कोर्ट के पुराने आदेश पर ध्यान दिए बिना बयान दिए, जबकि उस आदेश में सभी को जागरूकता अभियान में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई थी।

बेंच ने कहा कि दीया मिर्जा ने कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक वायु प्रदूषण को लेकर अच्छा संदेश दिया था। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि दिवाली जाति और धर्म से परे सभी लोग मनाते हैं।

हाईकोर्ट ने सवाल उठाया कि दीया मिर्जा के पर्यावरण जागरूकता अभियान में शामिल होने पर धार्मिक आधार पर आपत्ति क्यों की गई? बेंच ने कहा कि स्वास्थ्य, प्रदूषण और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर बात करते समय गुटबाजी की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः प्रदर्शन के नाम पर कारोबार ठप नहीं कर सकते: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- रोजगार और व्यापार का ध्यान रखना भी जरूरी

मेयर ने दीया मिर्जा को बताया था ‘हिंदू विरोधी’

दीया मिर्जा के वीडियो पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई थी। भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष अमित साटम ने कहा था कि दिवाली हजारों साल से मनाई जा रही है और आगे भी मनाई जाती रहेगी। उन्होंने कहा था कि लोगों को त्योहार मनाने का तरीका किसी से सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने पटाखों के खिलाफ अपील करने वालों को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा बताया था।

वहीं, मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने दीया मिर्जा को ‘हिंदू विरोधी’ बताते हुए कहा था कि वह हमेशा विभाजनकारी ताकतों के साथ खड़ी रही हैं। मेयर ने यह भी कहा था कि उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

हालांकि, BMC के डिप्टी मेयर संजय घाड़ी ने कहा था कि उन्हें दीया मिर्जा के संदेश में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा।

दूसरे सेलिब्रिटी के वीडियो BMC के अकाउंट पर मौजूद

मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने आतिशबाजी को लेकर दिशानिर्देश जारी किए थे। इनके तहत BMC ने सार्वजनिक सड़कों, गलियों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ने पर रोक लगाई थी।

लोगों को इन नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए BMC ने कई सेलिब्रिटी के साथ वीडियो तैयार किए थे। इनमें एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, निशिगंधा वाड और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे शामिल थे। इन सभी के वीडियो BMC के सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद रहे, जबकि दीया मिर्जा का वीडियो ही हटाया गया था।

शिवसेना और कांग्रेस ने किया था दीया मिर्जा का समर्थन

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दीया मिर्जा के वीडियो को हटाए जाने पर BMC और भाजपा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि BMC ने आधिकारिक तौर पर दीया मिर्जा से वीडियो बनवाया और बाद में भाजपा विधायक अमित साटम की आपत्ति के बाद इसे हटा दिया।

वहीं, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने भी दीया मिर्जा का समर्थन किया था। उन्होंने भाजपा पर हर मुद्दे को धर्म से जोड़ने का आरोप लगाया था। गायकवाड़ ने कहा था कि BMC ने शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह वीडियो बनवाया था और दूसरे सेलिब्रिटी ने भी इसी तरह के संदेश दिए थे।

ये भी पढ़ेंः भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की मारामारी! फाइनल से भी ज्यादा डिमांड, 34 हजार सीटों के लिए आए 84 लाख आवेदन

Spread the love

Related Posts

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

Assam Bus Truck Collision: असम के गोलाघाट जिले के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में…

Spread the love

Continue reading
हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोईः हरदोई में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल के दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को ढोंग…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर