श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम! ATS और FSL ने संभाला मोर्चा

Sri Ganganagar Railway Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका जताई जा रही है। धमाके में रेलवे ट्रैक के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि जिस समय विस्फोट हुआ, उससे कुछ देर पहले ही ट्रेन वहां से गुजर चुकी थी। घटना के बाद एटीएस (ATS), एफएसएल (FSL) और पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं।

गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट के कारण स्लीपर के अंदर लगा सरिया तक बाहर निकल आया। वहीं, रेलवे पटरी को जोड़ने वाले क्लिपर भी अपनी जगह से अलग हो गए।

ट्रेन गुजरने के बाद हुआ विस्फोट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद ही धमाका हुआ। अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक जांच एजेंसियों ने विस्फोट के पीछे की वजह और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं दिया है।

ये भी पढ़ेंः ट्रंप की अग्निपरीक्षा आज! अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग जारी: न्यूयॉर्क में बैलट स्कैनर फेल, फ्लोरिडा में बाढ़ से 21 बूथ बदले

मौके पर पहुंचे श्रीगंगानगर एसपी, ATS और FSL की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर के एसपी हरि शंकर मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। एटीएस और अन्य जांच एजेंसियों की टीमें भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। इसके अलावा बम निरोधक दस्ते को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

विस्फोट के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी एजेंसियां

श्रीगंगानगर एसपी हरि शंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि रेलवे ट्रैक पर विस्फोट किस तरह किया गया और इसके पीछे किसका हाथ है। फिलहाल घटनास्थल से जुटाए जा रहे सबूतों और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः वोटिंग से पहले अमेरिका का ईरान पर हमला! केश्म द्वीप पर 5 धमाके, ईरान ने 2 अमेरिकी ड्रोन गिराने का किया दावा

Spread the love

Related Posts

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

Assam Bus Truck Collision: असम के गोलाघाट जिले के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में…

Spread the love

Continue reading
हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोईः हरदोई में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल के दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को ढोंग…

Spread the love

Continue reading

One thought on “श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम! ATS और FSL ने संभाला मोर्चा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर