भारत के लिए बड़ी राहत! होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकेंगे भारतीय जहाज, ईरान ने 8 महीने बाद हटाई पाबंदी

भारत के लिए होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ईरान ने करीब 8 महीने बाद भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की छूट देने का फैसला किया है। इसके बाद भारतीय जहाज इस अहम समुद्री रास्ते से आवाजाही कर सकेंगे। भारत के लिए यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश के कुल कच्चे तेल आयात का करीब 40 फीसदी इसी रास्ते से आता है।

ईरान ने भारत के अलावा चीन, इराक और कतर के जहाजों को भी होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी है। 28 फरवरी से इस समुद्री रास्ते पर जहाजों की आवाजाही को लेकर पाबंदियां लगी हुई थीं।

ईरान ने भारत को क्यों दी छूट?

ईरान की न्यूज वेबसाइट ईरानवायर और अनादोलू एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष अहमद हयात-मोगद्दम ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने भारत को यह छूट इसलिए दी है, ताकि उसे भारत से दवाओं की सप्लाई जारी रह सके। वहीं, चीन को छूट देने के पीछे ईरान की उम्मीद है कि मुश्किल वक्त में बीजिंग राजनीतिक रूप से उसका साथ देगा।

हालांकि, इस छूट के साथ कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। भारतीय और चीनी जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए शुल्क देना होगा। वहीं, कतर के जहाजों को बिना किसी शुल्क के गुजरने की अनुमति दी गई है। इराक को किस आधार पर यह छूट मिली है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

भारत के लिए क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक रास्तों में से एक है। भारत अपनी जरूरत का 85 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल दूसरे देशों से आयात करता है। इसमें से करीब 40 फीसदी तेल होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत पहुंचता है।

सऊदी अरब, इराक, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों से आने वाले कच्चे तेल की सप्लाई के लिए यह रास्ता बेहद महत्वपूर्ण है।

अगर भारत रोजाना करीब 50 लाख बैरल कच्चा तेल आयात करता है, तो इसमें लगभग 20 लाख बैरल तेल होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आता है। ऐसे में इस रास्ते पर किसी भी तरह की पाबंदी भारत की ऊर्जा सुरक्षा और तेल सप्लाई को प्रभावित कर सकती है।

इसके अलावा भारत खाड़ी देशों से बड़ी मात्रा में LNG यानी प्राकृतिक गैस और LPG यानी रसोई गैस भी आयात करता है। इनकी सप्लाई के लिहाज से भी होर्मुज स्ट्रेट काफी अहम है।

ये भी पढ़ेंः अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 नहीं, 6 साल तक कर सकेंगे सेना में नौकरी, परमानेंट बनने का भी मौका

भारतीय जहाजों को छूट मिलने से क्या होगा फायदा?

ईरान के इस फैसले से भारत को कई स्तरों पर राहत मिलने की उम्मीद है।

1. कच्चे तेल की सप्लाई होगी आसान

भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति मिलने से खाड़ी देशों से कच्चा तेल लाने का रास्ता आसान हो सकता है। इससे तेल की सप्लाई में रुकावट का खतरा कम होगा।

होर्मुज के रास्ते कच्चे तेल के अलावा LNG और LPG की सप्लाई भी होती है। ऐसे में जहाजों की आवाजाही सामान्य होने से भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकती है।

3. भारत-ईरान कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

भारत से ईरान को दवाओं की सप्लाई जारी रखने के लिए मिली छूट दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। इससे समुद्री रास्ते से होने वाला कारोबार आसान हो सकता है।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने पर ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत की संभावना बन सकती है। जहाजों को छूट मिलने का मतलब यह नहीं है कि घरेलू ईंधन की कीमतें तुरंत कम हो जाएंगी।

ईरान का दावा- बारूदी सुरंगों से 4 तेल टैंकर तबाह

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव के बीच ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि प्रतिबंधित समुद्री रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे चार तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराकर तबाह हो गए।

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के मुताबिक, चारों टैंकरों में आग लग गई थी। इसके अलावा दो अन्य जहाजों को भी कब्जे में लेने का दावा किया गया है।

इस घटनाक्रम से साफ है कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही को लेकर सुरक्षा संबंधी चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं।

ईरान ने अमेरिका को दी दोबारा युद्ध की चेतावनी

इस बीच ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर युद्ध दोबारा शुरू हुआ तो वह मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बागेर गालिबफ ने कहा कि उनका देश युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है और उसकी उंगली ट्रिगर पर है।

ईरान का कहना है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए अमेरिका को उसकी पुरानी मांगें माननी होंगी।

वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने बातचीत के जरिए संकट का समाधान निकालने की बात कही है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि अगर दोबारा युद्ध शुरू होता है तो इससे किसी को फायदा नहीं होगा।

ये भी पढ़ेंः ट्रंप की सत्ता को बड़ा झटका! सीनेट और हाउस में डेमोक्रेट्स का बहुमत, जिसे ‘जिहादी’ कहा था वही अब्दुल अल-सैयद बनेंगे अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका में शुक्रवार को हवाई यातायात व्यवस्था में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी आने के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को देशभर में विमानों…

Spread the love

Continue reading
वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

India vs New Zealand 4th ODI: भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में 244 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले…

Spread the love

Continue reading

One thought on “भारत के लिए बड़ी राहत! होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकेंगे भारतीय जहाज, ईरान ने 8 महीने बाद हटाई पाबंदी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी