उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे की पेशकश ठुकराई! बागी विधायकों ने कहा- इस्तीफा नहीं, हमारी मांगें पूरी करें

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अंदर चल रही नाराजगी के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पार्टी के बागी विधायकों के बीच सुलह की कोशिश हुई है। अब्दुल्ला परिवार और नाराज विधायकों के बीच हुई अहम बैठक के बाद फिलहाल विवाद को लेकर सहमति बनती दिखाई दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने बागी विधायकों की कुछ मांगें अगले 14 दिनों में पूरी करने का भरोसा दिया है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधायकों से कहा कि उन पर दबाव न बनाया जाए। सूत्रों का दावा है कि उमर ने दिवाली के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश भी की थी। हालांकि, बागी विधायकों ने उनकी इस पेशकश को ठुकराते हुए साफ कर दिया कि वे उनका इस्तीफा नहीं चाहते। उनकी मांग है कि पार्टी और सरकार के कामकाज में जरूरी बदलाव किए जाएं और उनकी शिकायतों का समाधान हो।

मुख्यमंत्री के सलाहकार को हटाने और कैबिनेट में फेरबदल की मांग

बागी विधायकों की नाराजगी के बीच मुख्यमंत्री के सलाहकार को हटाने और मंत्रिमंडल में फेरबदल का मुद्दा प्रमुखता से उठा है। बागी गुट के सूत्रों के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इन मांगों पर अगले दो सप्ताह में फैसला लेने का भरोसा दिया है।

संभावित फेरबदल के तहत डिप्टी मुख्यमंत्री से सड़क एवं भवन (R&B) विभाग की जिम्मेदारी वापस लेने की भी चर्चा है। इसके अलावा मंत्रियों के विभागों में बदलाव किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इन प्रस्तावों पर अभी कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ेंः उमर अब्दुल्ला की कुर्सी पर खतरा! 25 विधायक नाराज, आज श्रीनगर में अहम बैठक; इस्तीफे की दे सकते हैं चेतावनी

हाईकमान ने मांगों को बताया जायज, फिलहाल टला विवाद

बैठक के बाद पार्टी नेतृत्व ने बागी विधायकों की शिकायतों को गंभीरता से लेने की बात कही। फारूक अब्दुल्ला ने विधायकों की चिंताओं को जायज बताया और कहा कि सभी की बात सुनी गई है। उन्होंने पार्टी में किसी तरह के विभाजन की अटकलों को भी खारिज किया।

कश्मीर न्यूज सर्विस (KNS) के मुताबिक, बैठक में चुनावी वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, संगठन में सुधार और फैसले लेने की प्रक्रिया में विधायकों की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। हालांकि, कैबिनेट में फेरबदल को लेकर कोई ठोस फैसला घोषित नहीं किया गया।

14 दिन बाद तय होगी बागी विधायकों की अगली रणनीति

बैठक के बाद फिलहाल बागी विधायक पार्टी नेतृत्व को अपनी मांगों पर कार्रवाई करने का समय देने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उनकी नाराजगी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि अगले दो सप्ताह में पार्टी नेतृत्व उनकी मांगों पर कितना अमल करता है।

जम्मू-कश्मीर की राजनीति में नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर चल रहा यह विवाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के लिए अहम चुनौती बना हुआ है। फिलहाल पार्टी नेतृत्व की कोशिश सरकार और संगठन में एकजुटता बनाए रखने की है। आने वाले दिनों में कैबिनेट और संगठन में होने वाले बदलाव ही इस विवाद की आगे की दिशा तय करेंगे।

ये भी पढ़ेंः योगी की पदयात्रा में दिखा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का दम! आसिफ अली बोले- अराजकता फैलाने वालों को गाजियाबाद की जनता देगी जवाब

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

Assam Bus Truck Collision: असम के गोलाघाट जिले के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में…

Spread the love

Continue reading
हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोईः हरदोई में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल के दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को ढोंग…

Spread the love

Continue reading

One thought on “उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे की पेशकश ठुकराई! बागी विधायकों ने कहा- इस्तीफा नहीं, हमारी मांगें पूरी करें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर