अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोगों को लगी गोली; एक की मौत, हमलावर फरार, पुलिस ने इलाके को घेरा, FBI जांच में जुटी

वॉशिंगटनः अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस के पास गुरुवार को गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किलोमीटर दूर लोगान सर्कल इलाके में हुई फायरिंग में 5 लोगों को गोली लगी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और FBI समेत कई एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह इलाके में कई जगहों पर गोलीबारी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल घायलों की हालत और गोलीबारी के पीछे की वजह को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

15वीं स्ट्रीट के आसपास जाने से बचने की अपील

पुलिस ने लोगों से 15वीं स्ट्रीट के 1500 ब्लॉक के आसपास जाने से बचने को कहा है। घटना के बाद आसपास के स्कूलों में लॉकडाउन लगा दिया गया। इलाके की कई सड़कों को बंद कर दिया गया है और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

घटनास्थल के आसपास VIDA फिटनेस सेंटर, सेंट ल्यूक एपिस्कोपल चर्च और कई रिहायशी इमारतें हैं। यहां से कुछ दूरी पर होल फूड्स सुपरमार्केट भी स्थित है।

FBI और दूसरी एजेंसियां जांच में जुटीं

गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अमेरिकी संघीय एजेंसी ATF ने भी जांच में मदद के लिए अपने अधिकारियों को भेजा है। FBI के वॉशिंगटन ऑफिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ेंः आज से महंगा मिलेगा अमूल और मदर डेयरी का दूध, गोल्ड ₹74 और फुल क्रीम ₹76 प्रति लीटर; 6 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

प्रत्यक्षदर्शी ने सुनीं करीब 5 गोलियों की आवाजें

घटना के समय पास की एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में रहने वाले रयान डुबिकी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उन्हें पांच तेज आवाजें सुनाई दीं। आवाजें अलग-अलग जगहों से आ रही थीं, इसलिए शुरुआत में उन्हें लगा कि आसपास कहीं निर्माण कार्य चल रहा है।

कुछ देर बाद जब उन्होंने खिड़की से बाहर देखा तो इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसके बाद अपार्टमेंट बिल्डिंग के मैनेजमेंट ने लोगों को सूचना भेजकर सतर्क रहने की अपील की। मैनेजमेंट ने बताया कि आसपास गोली चलाने वाला कोई व्यक्ति हो सकता है।

5 दिन पहले हथियारों के साथ गिरफ्तार हुआ था युवक

व्हाइट हाउस के पास करीब पांच दिन पहले भी एक युवक को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह वेनेजुएला का रहने वाला बताया गया था। उसके पास से तीन बंदूकें और कई कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ के दौरान उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की बात कही थी।

मार्च में भी व्हाइट हाउस के पास हुई थी फायरिंग

23 मार्च 2026 को भी व्हाइट हाउस के पास एक संदिग्ध ने करीब 30 राउंड फायरिंग की थी। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे।

ये भी पढ़ेंः  ‘हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं…’ कुलगाम हमले से पहले CRPF जवानों को धमकाने वाला लड़का कौन? तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका में शुक्रवार को हवाई यातायात व्यवस्था में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी आने के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को देशभर में विमानों…

Spread the love

Continue reading
वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

India vs New Zealand 4th ODI: भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में 244 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले…

Spread the love

Continue reading

One thought on “अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोगों को लगी गोली; एक की मौत, हमलावर फरार, पुलिस ने इलाके को घेरा, FBI जांच में जुटी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी