मुंबई: मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रही 20 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने युवती को नायगांव स्टेशन पर ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका बायां हाथ कट गया, जबकि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण 16 टांके लगाने पड़े। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बोरीवली से विरार जा रही थी युवती
जानकारी के मुताबिक, घटना 4 नवंबर की है। 20 वर्षीय युवती बोरीवली से विरार जाने के लिए लोकल ट्रेन में सवार हुई थी। सफर के दौरान जितेंद्र हिरमुखे नाम के सहयात्री ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने जब इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया।
छेड़छाड़ का विरोध किया तो ट्रेन से नीचे धकेला
पीड़िता ने वीडियो में अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसने आरोपी को कई बार ऐसा करने से रोका। उसने आरोपी से कहा कि क्या उसके घर में मां-बहन नहीं हैं? इसके बावजूद वह नहीं माना। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे गालियां दीं और चप्पल से पीटा।
आरोप है कि नायगांव स्टेशन पर आरोपी ने युवती को ट्रेन से धक्का दे दिया। वह दो डिब्बों के बीच गिर गई। युवती ने किसी तरह प्लेटफॉर्म पर वापस चढ़ने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन की चपेट में आने से उसका बायां हाथ कट गया। हादसे में उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद 16 टांके लगाए गए।
ये भी पढ़ेंः आज से महंगा मिलेगा अमूल और मदर डेयरी का दूध, गोल्ड ₹74 और फुल क्रीम ₹76 प्रति लीटर; 6 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम
वीडियो में सुनाई आपबीती, बोली- मुझे सिर्फ न्याय चाहिए
पीड़िता ने वीडियो जारी कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के ऊपर थी। इस हादसे ने उसकी जिंदगी बदल दी है।
पीड़िता ने कहा, “मेरी पूरी जिंदगी खराब हो गई। मेरे घर की सारी जिम्मेदारी मैं ही संभालती थी। मुझे बस न्याय चाहिए।”
Mumbai – A 20-year-old woman suffered the amputation of her left arm after she was allegedly molested aboard a crowded Mumbai suburban local train and then pushed from the train near Naigaon railway station in the Mira-Bhayandar area. According victim’s the incident occurred on the evening of November 4 while she was travelling from Borivali toward Virar. Due to the crowd, she had entered a compartment reserved for persons with disabilities. A fellow passenger allegedly began touching her inappropriately. When she objected and confronted him, an argument broke out. The confrontation continued as the train reached Naigaon station, where the man allegedly pushed her out. She fell into the gap between coaches; as she tried to get back onto the platform, the train started moving and her left arm was trapped under the wheels. She also sustained head injuries requiring stitches and was later treated at Cooper Hospital. The accused has been identified as 53-year-old. He fled the scene but was subsequently arrested by the Bhayandar Railway Police after examination of CCTV footage. A case was registered under relevant sections of the Bharatiya Nyaya Sanhita related to outraging a woman’s modesty, voluntarily causing grievous hurt, and other offences; some reports indicate attempted murder charges were also applied.
— NextMinute News (@nextminutenews7) November 12, 2026
CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान, परिवार ने उठाए सवाल
पुलिस ने स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी जितेंद्र हिरमुखे की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 117 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
#Mumbai: Woman Pushed Off Local Train After Objecting To M*lestation On Nov 4; CCTV Visuals From Naigaon Station
Reported by @ImAbhi5200
#MumbaiNews #MumbaiLocalTrain https://t.co/hMba9eBCCQ
— Free Press Journal (@fpjindia) November 12, 2026
हालांकि, पीड़िता के परिवार ने पुलिस जांच और लगाई गई धाराओं पर सवाल उठाए हैं। परिवार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश से संबंधित BNS की धारा 109 क्यों नहीं लगाई गई।
इस मामले में परिवार ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पदाधिकारियों के साथ रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक से मुलाकात की। परिवार की मांग है कि आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा भी लगाई जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर आवश्यक धाराएं जोड़ी जाएंगी।






