SIR का आदेश किसने दिया? कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए 48 सवाल, तीनों चुनाव आयुक्तों से अलग-अलग जवाब की मांग

नई दिल्ली। देश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग और विपक्ष के बीच विवाद जारी है। इस बीच कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दाखिल कर SIR से जुड़े 48 सवालों के जवाब मांगे हैं। विपक्ष ने मांग की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी इन सवालों पर अलग-अलग हलफनामा दाखिल करें।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि SIR से जुड़े फैसलों की जानकारी देने की जिम्मेदारी संभाल रहे डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर के पास यदि सभी सवालों के जवाब देने के लिए पर्याप्त रिकॉर्ड या जानकारी नहीं है, तो तीनों चुनाव आयुक्तों को स्वयं अलग-अलग जवाब दाखिल करने चाहिए।

कांग्रेस की ओर से दाखिल 48 सवालों की सूची में चुनाव आयोग के निर्णय लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। इसमें पूछा गया है कि SIR के दौरान आयोग ने कौन-कौन से फैसले लिए, किन निर्णयों को मंजूरी दी गई और किन पर आपत्ति जताई गई। विपक्ष यह भी जानना चाहता है कि इन फैसलों के पीछे किसका निर्देश था और निर्णय किस प्रक्रिया के तहत लिए गए।

किन फैसलों पर उठाए गए सवाल?

विपक्ष की ओर से दाखिल सवालों में कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से पूछा गया है कि देशभर में SIR कराने का फैसला किसने लिया था और यह निर्णय कब तथा किस फाइल में दर्ज किया गया था। इसके अलावा ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण के फॉर्म-6 में अतिरिक्त घोषणा जोड़ने का फैसला किसने लिया और इसे किसकी मंजूरी मिली, इसकी जानकारी भी मांगी गई है।

याचिकाकर्ताओं ने ERONET और ECINET को केंद्रीकृत करने तथा मतदाता सूची के डेटाबेस पर नियंत्रण से जुड़े फैसलों का ब्योरा भी मांगा है। उन्होंने यह भी पूछा है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR, फॉर्म-6 और ECINET से जुड़े फैसलों पर कितनी बार लिखित आपत्ति या असहमति दर्ज कराई।

इसके अलावा मतदाता सूची में बिना इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) के आदेश के नाम जोड़ने या हटाने, डेटा में बदलाव और हटाए गए नामों को दोबारा बहाल करने की व्यवस्था से जुड़े सवाल भी शामिल हैं। चुनाव आयोग के आईटी विभाग के महानिदेशक से भी तकनीकी व्यवस्था और मतदाता सूची के डेटाबेस तक पहुंच से संबंधित जानकारी मांगी गई है।

ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से वकील की तीखी बहस, बोला- आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं, कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया

चुनाव आयोग ने हलफनामे में क्या कहा था?

दरअसल, विपक्षी नेताओं की पहली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने 26 अक्टूबर को जवाबी हलफनामा दाखिल किया था। इसमें आयोग ने कहा था कि SIR से संबंधित तीन प्रमुख आदेश 24 जून 2025, 27 अक्टूबर 2025 और 14 मई 2026 को तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से मंजूर किए गए थे। आयोग ने यह भी कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अकेले कोई फैसला नहीं लिया।

विपक्षी नेताओं का कहना है कि आयोग ने अपने हलफनामे में फैसलों को सर्वसम्मति से लिया गया बताया है, लेकिन इसके समर्थन में तारीख, फाइल नंबर, नोटिंग और मंजूरी से जुड़े विस्तृत रिकॉर्ड नहीं दिए हैं। इसी वजह से अब 48 सवालों के जरिए फैसलों की प्रक्रिया और तीनों चुनाव आयुक्तों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की गई है।

17 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई

SIR और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर दाखिल विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 17 नवंबर को होनी है। ऐसे में 48 सवालों के जरिए विपक्ष ने चुनाव आयोग के फैसलों, उनकी मंजूरी की प्रक्रिया और अधिकारियों की भूमिका से जुड़े मुद्दों को अदालत के सामने उठाया है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को तय करना है कि विपक्ष को चुनाव आयोग के अधिकारियों से इन सवालों के जवाब मांगने की अनुमति दी जाए या नहीं।

ये भी पढ़ेंः पंजाब में AAP को घेरने की तैयारी में BJP, राघव चड्ढा-हरभजन सिंह को सौंपी चुनावी कमान, पंजाब का घोषणा पत्र तैयार करेगी 13 सदस्यीय कमेटी

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (19 नवंबर) को देश के बड़े उद्योगपतियों से कर्मचारियों की सैलरी और रोजगार को लेकर सवाल किए। नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की (FICCI) के…

Spread the love

Continue reading
गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान JCB की चपेट में आने से 14 साल के छात्र की मौत का मामला राजनीतिक…

Spread the love

Continue reading

One thought on “SIR का आदेश किसने दिया? कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए 48 सवाल, तीनों चुनाव आयुक्तों से अलग-अलग जवाब की मांग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात