चंदेल। मणिपुर के c जिले में जहरीली शराब पीने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 370 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों में शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने के कई मामले सामने आए हैं। घटना के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, प्रभावित लोगों को उल्टी, पेट दर्द, सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें हुईं। मरीजों को इलाज के लिए इंफाल के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 312 से ज्यादा मरीज शिजा अस्पताल और 60 मरीज बाबिना मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती बताए गए हैं।
शराब में मेथनॉल मिलाने का शक, सुगनू से खरीदी गई थी शराब
पुलिस के मुताबिक, प्रभावित लोगों ने जिस शराब का सेवन किया था, उसे काकचिंग जिले के सुगनू इलाके से खरीदा गया था। शुरुआती जांच में शराब में मेथनॉल जैसे जहरीले रसायन की मिलावट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक मौतों के वास्तविक कारण की चिकित्सकीय और वैज्ञानिक पुष्टि नहीं की है।
चंदेल के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, जिले में स्थानीय स्तर पर पारंपरिक शराब बनाने की कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस दूसरे इलाके से शराब की आपूर्ति किए जाने की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस शराब की खरीद-बिक्री और सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका का पता लगा रही है।
आबकारी आयुक्त बोले- शराब के सैंपल लिए जा रहे
मणिपुर सरकार के आबकारी आयुक्त हुंग्यो वोरशांग ने अपने बयान में बताया था कि चंदेल जिले के चकपिकारोंग इलाके में जहरीली शराब की घटना में उस समय तक करीब 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा था कि सभी जिला उपायुक्तों को एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।
आबकारी विभाग की टीमें अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में जांच कर रही हैं और शराब के सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Imphal, Manipur: On adulterated Alcohol incident, Hungyo Worshang, Commissioner of Excise, Government of Manipur says, ”Due to the unfortunate incident that happened with citizens from Chakpikarong and Chandel district, right now we have confirmed death of around 13 people. So we have issued an advisory to all the Deputy Commissioners so that they can take all necessary steps so that this type of incident should not happen again. So we’ll be looking into it seriously. Our team has gone to different places, hotspot areas; we are taking out all the samples so necessary action will be taken…”
— IANS (@ians_india) November 20, 2026
आबकारी विभाग की टीमें अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में जांच कर रही हैं और शराब के सैंपल इकट्ठा किए जा रहे हैं। सैंपल की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
RIMS अस्पताल में 153 मरीज भर्ती, किसी की हालत गंभीर नहीं
इंफाल स्थित RIMS अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. नेप्राम संजीब सिंह ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 153 मरीज भर्ती हैं। इनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। मरीजों के ब्लड टेस्ट समेत अन्य चिकित्सकीय जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब में मिलावट की बात कही जा रही है, लेकिन इस बारे में विशेषज्ञ डॉक्टर ही अधिक जानकारी दे पाएंगे।
Imphal, Manipur: On the deaths of 14 people following suspected consumption of spurious liquor, Prof. Nepram Sanjib Singh, Medical Superintendent, RIMS, says, “We have 153 patients at RIMS Hospital now, and none of them are in serious condition. Their workup, including blood tests and other observations, is ongoing. That is what has been alleged, but I think the specialist doctors will be able to tell you more about it.”
— IANS (@ians_india) November 20, 2026
शिजा अस्पताल में 278 मरीज भर्ती, एक की मौत
मणिपुर सरकार के प्रवक्ता और बीजेपी विधायक थोखोम राधेश्याम सिंह ने बताया कि शिजा अस्पताल में करीब 278 लोगों को इलाज के लिए लाया गया है। इनमें से एक मरीज की अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि मणिपुर में इतने बड़े पैमाने पर जहरीली शराब पीने से लोगों की जान जाने का यह पहला मामला है।
Imphal, Manipur: On adulterated Alcohol incident, Thokchom Radheshyam Singh, BJP MLA and Government Spokesperson says, ”Actually, it’s a very sad incident. For the first time in Manipur, on such a large scale, after consumption of spurious liquor, many lives have been lost and many are still struggling. Right now, I’m here in Shija Hospital. Here, it has been reported that around 278 persons have been brought in here for treatment, and one unfortunately expired here in hospital..”
— IANS (@ians_india) November 20, 2026
मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना
घटना की जानकारी मिलने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह इंफाल के शिजा अस्पताल और बाबिना अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। साथ ही डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन से मरीजों के इलाज की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। राज्य सरकार ने प्रभावित इलाके में मेडिकल टीम भी भेजी है, ताकि बीमार लोगों को समय पर इलाज मिल सके।
VIDEO | Chandel: Eight people die over three days after consuming adulterated liquor in Manipur, while over 100 others are hospitalised. Chief Minister Y Khemchand Singh visits the hospital.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/KpR8trV3jh
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2026
प्रशासन ने शराब का सेवन नहीं करने की दी सलाह
घटना के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को स्थानीय स्तर पर बनी शराब और संदिग्ध स्रोतों से खरीदे गए मादक पेय का सेवन नहीं करने की सलाह दी है। प्रशासन ने कहा है कि शराब पीने के बाद उल्टी, पेट दर्द, सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल पहुंचें।
प्रशासन ने यह भी सलाह दी है कि जिस शराब के सेवन से लोगों की तबीयत बिगड़ने की आशंका है, उसका सेवन, बिक्री या वितरण न किया जाए। पुलिस और आबकारी विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः SpiceJet पर मंडराया बंद होने का खतरा? सिर्फ 13 विमान बचे, DGCA ने मांगा जवाब







