दावा- ईरान ने अमेरिका का MQ-9 रीपर ड्रोन गिराया: होर्मुज के पास अमेरिकी हमला, मिसाइल साइट्स भी निशाने पर

Iran US Conflict: पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने दावा किया है कि उसकी सेना ने अमेरिकी MQ-9B रीपर ड्रोन को मार गिराया है और ईरानी हवाई क्षेत्र में घुसे एक लड़ाकू विमान पर भी फायरिंग की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि उसकी एयर डिफेंस यूनिट्स ने एक अमेरिकी RQ-4 ड्रोन और घुसपैठ करने वाले F-35 लड़ाकू विमान के खिलाफ कार्रवाई की।

IRGC ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका युद्धविराम का उल्लंघन करता है तो ईरान को जवाबी कार्रवाई का पूरा अधिकार होगा। वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने कहा कि पश्चिम एशिया के देश अब अमेरिकी सैन्य ठिकानों के लिए सुरक्षा कवच नहीं बनेंगे और अमेरिका के लिए इस क्षेत्र में कोई भी ठिकाना पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहेगा।

होर्मुज के पास अमेरिकी कार्रवाई

इस बीच अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास कई सैन्य ठिकानों पर रातभर कार्रवाई की। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक उन ईरानी नौकाओं को निशाना बनाया गया जो समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही थीं। इसके अलावा मिसाइल लॉन्च साइट्स और सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए।

अमेरिका का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट से हर दिन लाखों बैरल कच्चा तेल गुजरता है।

ईरान का ड्रोन गिराने का दावा

इस बीच ईरान ने अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने के दावे के साथ एक कथित वीडियो भी जारी किया है। ईरानी मीडिया के अनुसार ड्रोन को होरमुज स्ट्रेट के ऊपर नए एयर डिफेंस सिस्टम से निशाना बनाया गया। जारी वीडियो में समुद्र के पास ड्रोन का कथित मलबा दिखाई दे रहा है। ईरान का दावा है कि यह ड्रोन संवेदनशील इलाके में निगरानी मिशन पर था। ईरानी सेना ने कहा कि उसके नए एयर डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन को इंटरसेप्ट किया, हालांकि इस्तेमाल किए गए सिस्टम का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ेंः 

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों पर सख्ती, CM शुभेंदु अधिकारी बोले- “जल्दी भाग जाओ, वरना एक्शन लिया जाएगा”

कतर वार्ता के बाद तेहरान लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

तनाव के बीच ईरान का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल कतर की राजधानी दोहा में मध्यस्थों से बातचीत के बाद तेहरान लौट आया। इस प्रतिनिधिमंडल में संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और सेंट्रल बैंक गवर्नर अब्दोलनासेर हेम्मती शामिल थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार बातचीत में सीजफायर समझौते और ईरान के विदेशों में फंसे अरबों डॉलर के फंड्स पर चर्चा हुई। अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से ईरान की बड़ी रकम विदेशी बैंकों में जमी हुई है।

24 अरब डॉलर के एसेट्स रिलीज होने की चर्चा

ईरान की तसनिम न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि अगर अमेरिका और ईरान प्रस्तावित समझौते पर सहमत हो जाते हैं तो ईरान के करीब 24 अरब डॉलर के एसेट्स रिलीज किए जा सकते हैं। हालांकि अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह तभी संभव होगा जब होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह सुरक्षित और खुला रहेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता है तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार, शिपिंग रूट्स और पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः 

”मोटा मुनाफा” कुट रही है पेट्रोलियम कंपनियां, कच्चे तेल के दाम का रोना रो रही सरकार
Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग