दिल्ली में पानी की किल्लत पर कांग्रेस का ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन, देवेंद्र यादव ने BJP सरकार को घेरा

Delhi Water Crisis Protest: दिल्ली में बढ़ती पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने रविवार को राजधानी के विभिन्न इलाकों में ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) कार्यालयों और कई ब्लॉकों में विरोध प्रदर्शन कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।

देवेंद्र यादव ने बुराड़ी समेत कई इलाकों में आयोजित प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। करावल नगर जिले के बुराड़ी स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दिल्ली जल बोर्ड और बीजेपी सरकार राजधानी में पानी के संकट को दूर करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच गरीब और मध्यम वर्ग के लोग पानी की कमी से परेशान हैं, जबकि सरकार समस्या के समाधान में विफल रही है।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए: तेहरान ने सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाया, इजराइल में आतंकी हमले में 1 की मौत

देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार गरीब विरोधी नीतियां अपना रही है। उनके अनुसार, झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने, पानी की कमी, बिजली कटौती और गंदगी जैसी समस्याओं के कारण गरीबों का जीवन और कठिन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पानी की समस्या को लेकर लगातार सड़कों पर संघर्ष करेंगे और सरकार पर दबाव बनाएंगे कि जिन इलाकों में पेयजल की कमी है, वहां तत्काल पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस ने दावा किया कि राजधानी के कई हिस्सों में लोग पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं और सरकार को इस संकट के समाधान के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए।

ये भी पढ़ेंः

भारत ने अफगानिस्तान पर कसा शिकंजा, 451 रन की बढ़त; डेब्यू में चमके मानव सुथार

Related Posts

TMC में बगावत: 20 सांसद अलग गुट बनाकर NCPI में होंगे शामिल, NDA समर्थन के संकेत

West Bengal Politics: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के करीब 20 सांसदों के एक बागी गुट ने संगठन से अलग होकर नई राजनीतिक दिशा अपनाने का ऐलान किया है। यह गुट अब…

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: स्टेशन पर बवाल, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया हवाई फायर

Bihar Police Recruitment Exam: बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा देखने को मिला। परीक्षा देने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी स्टेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फ्रांस के नीस में मोदी-मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक, विला केरीलोस में ली सेल्फी; PM बोले- भारत समाधान देने वाला देश

फ्रांस के नीस में मोदी-मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक, विला केरीलोस में ली सेल्फी; PM बोले- भारत समाधान देने वाला देश

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, होर्मुज खोलेगा; अमेरिका देगा तेल प्रतिबंधों में राहत

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, होर्मुज खोलेगा; अमेरिका देगा तेल प्रतिबंधों में राहत

TMC में बगावत: 20 सांसद अलग गुट बनाकर NCPI में होंगे शामिल, NDA समर्थन के संकेत

TMC में बगावत: 20 सांसद अलग गुट बनाकर NCPI में होंगे शामिल, NDA समर्थन के संकेत

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: स्टेशन पर बवाल, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया हवाई फायर

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: स्टेशन पर बवाल, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया हवाई फायर

असम में आधार कार्ड के नियम सख्त: 18 साल से ऊपर वालों को नहीं मिलेगा नया आधार, सरकार बोली- घुसपैठ रोकना मकसद

असम में आधार कार्ड के नियम सख्त: 18 साल से ऊपर वालों को नहीं मिलेगा नया आधार, सरकार बोली- घुसपैठ रोकना मकसद

मोदी फ्रांस पहुंचे, आज मैक्रों से मुलाकात; G7 समिट में 17 जून को ट्रंप से करेंगे भेंट

मोदी फ्रांस पहुंचे, आज मैक्रों से मुलाकात; G7 समिट में 17 जून को ट्रंप से करेंगे भेंट
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर