ट्रंप का नेतन्याहू पर फूटा गुस्सा, फोन पर बोले- ‘तुम पागल हो गए हो’; कहा- ‘अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते’

Trump Netanyahu Phone Call: लेबनान पर इजरायल के बढ़ते हमलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन कर जमकर फटकार लगाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने नेतन्याहू को “पागल” तक कह दिया और क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर गहरी नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने चेतावनी दी कि इस तरह की सैन्य कार्रवाई मध्य पूर्व में शांति प्रयासों को नुकसान पहुंचा सकती है और अमेरिका की कूटनीतिक कोशिशों को भी प्रभावित कर सकती है।

लेबनान पर हमलों को लेकर भड़के ट्रंप

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल द्वारा लेबनान में हमलों को तेज किए जाने के बाद व्हाइट हाउस में चिंता बढ़ गई थी। इसी बीच ईरान ने भी संकेत दिया कि यदि क्षेत्रीय तनाव नहीं घटा तो अमेरिका के साथ चल रही बातचीत प्रभावित हो सकती है। इसके बाद ट्रंप ने सीधे नेतन्याहू से बात की।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने फोन पर नाराजगी जताते हुए कहा, तुम पागल हो गए हो, तुम्हें पता भी है कि तुम क्या कर रहे हो?” उन्होंने इजरायल की सैन्य रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे मध्य पूर्व में हालात और बिगड़ सकते हैं।

अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते’

फोन कॉल से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि ट्रंप ने नेतन्याहू से बेहद कड़े शब्दों में बात की। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हारी मदद कर रहा हूं, लेकिन तुम्हारी हरकतों से अब पूरी दुनिया में इजरायल की आलोचना हो रही है।”

हालांकि, इन कथित बयानों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इनके सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप बोले- इस हफ्ते ईरान से समझौता संभव, कहा- यह सैन्य जीत से भी बड़ी उपलब्धि होगी

बेरूत पर बड़े हमले की योजना रुकी

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ट्रंप की नाराजगी के बाद इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर प्रस्तावित बड़े सैन्य हमले की योजना को फिलहाल रोक दिया। अमेरिकी प्रशासन नहीं चाहता था कि संघर्ष और बढ़े, क्योंकि इससे क्षेत्र में शांति प्रयासों को झटका लग सकता था।

ट्रंप ने किया संघर्ष विराम का दावा

बातचीत के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि नेतन्याहू के साथ उनकी सकारात्मक चर्चा हुई है और बेरूत की ओर बढ़ रही सैन्य गतिविधियों को रोक दिया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मध्यस्थों के जरिए हुई बातचीत में हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर हमले रोकने की सहमति जताई है।

ईरान ने दी थी वार्ता रोकने की चेतावनी

इस पूरे घटनाक्रम से पहले ईरान ने चेतावनी दी थी कि लेबनान में इजरायली हमले जारी रहने पर वह अमेरिका के साथ चल रहे संवाद और मध्यस्थों के जरिए संदेशों के आदान-प्रदान को निलंबित कर सकता है। ईरान का आरोप है कि इजरायल लगातार संघर्ष विराम की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है।

मध्य पूर्व की राजनीति में बढ़ी हलचल

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच कथित तीखी बातचीत की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है। लेबनान, इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती कूटनीतिक गतिविधियों पर दुनिया की नजर बनी हुई है। यदि इन रिपोर्टों में किए गए दावे सही साबित होते हैं, तो यह दोनों नेताओं के रिश्तों में आई सबसे बड़ी सार्वजनिक दरारों में से एक मानी जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः

ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान के इस्तीफे की रिपोर्ट से मचा सियासी भूचाल, सरकार ने किया खंडन

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

Iran US Deal: ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाले 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड का इस्तेमाल देश की…

‘हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे’… पाकिस्तान की भारत को धमकी, भारत बोला- आतंकवाद नहीं रुका तो सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी

Pakistan India Water Dispute: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी की है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने खुले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर