पुणे मर्डर केस: हत्या के आरोपी सिया-चेतन का नया VIDEO सामने आया, क्रिकेट मैच देखते दिखे दोनों; केतन के लिए निकला कैंडल मार्च

Pune Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक नया वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हत्या के आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच साथ में देखते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

इधर, केतन अग्रवाल के परिवार और स्थानीय लोगों ने शनिवार को पिंपरी-चिंचवड़ में कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर केतन के लिए न्याय की मांग की और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई।

क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी सिया-चेतन की दोस्ती

पुणे पुलिस ने शुक्रवार को सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, साहिल ने बताया कि वह चेतन चौधरी को जानता है और सिया व चेतन की दोस्ती क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर दोनों का क्रिकेट मैच देखते हुए वीडियो सामने आने के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है।

रेस्क्यू करने वाले शख्स ने बताई घटनास्थल की स्थिति

केतन के शव को खाई से बाहर निकालने वाले सुनील गायकवाड़ ने दावा किया कि जब शव बरामद किया गया, तब केतन के सिर पर गंभीर चोटें थीं, खोपड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी और हाथ-पैरों पर भी कई चोटों के निशान थे।

सुनील ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोग रो रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन सिया गोयल शांत खड़ी थी। उन्होंने बताया कि 18 जून की सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ, जो दोपहर 12:30 बजे तक चला और करीब 1:30 बजे शव एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।

केतन के पिता बोले- उसी दिन सिया पर हो गया था शक

केतन के पिता विशाल अग्रवाल का कहना है कि घटना वाले दिन ही परिवार को सिया पर शक हो गया था। उनके मुताबिक, जब एक महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि केतन अभी जिंदा हो सकता है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए, तब सिया के हावभाव बदल गए थे। इसके बाद उसने परिवार के किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि अगले दिन जब सिया उनके घर आई तो परिवार ने उससे पूछा कि आखिर केतन कैसे गिरा और वह किले के उस किनारे तक कैसे पहुंचा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

बुआ सिया को वहां से लेकर चली गई

परिवार का कहना है कि सवाल-जवाब के दौरान सिया की बुआ उसे “चल-चल” कहकर वहां से ले गई। इसके बाद परिवार का संदेह और गहरा हो गया। उसी शाम परिवार ने पूरी घटना पर चर्चा की और सोसायटी के CCTV फुटेज देखे।

विशाल अग्रवाल के मुताबिक, फुटेज में लौटते समय सिया सामान्य दिखाई दे रही थी और वह रोती हुई नजर नहीं आई। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ेंः

पुणे केतन मर्डर केस: गार्ड ने बताया- धक्का देने के बाद सिया मदद के लिए चिल्लाई, मां बोलीं- अगर बेटी दोषी है तो उसे भी किले से नीचे फेंक दो

चैट हिस्ट्री डिलीट करने का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने घटना से पहले और बाद की मोबाइल चैट हिस्ट्री डिलीट कर दी थी। दोनों ने रीसायकल बिन भी खाली कर दिया था। अब दोनों के मोबाइल फोन डेटा रिकवरी के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

कॉल रिकॉर्ड की जांच में पुलिस को पता चला कि जनवरी से लेकर 18 जून की सुबह तक सिया ने एक ही मोबाइल नंबर पर 2,004 कॉल किए और करीब 338 घंटे बातचीत की। पुलिस के अनुसार यह नंबर चेतन चौधरी का था। यानी दोनों के बीच औसतन हर दिन करीब 11 कॉल और लगभग 2 घंटे बातचीत होती थी।

पुलिस की जांच में सामने आया संभावित कारण

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सिया ने बताया कि उसे केतन का विग पहनना और हकलाना पसंद नहीं था। पुलिस का दावा है कि इसी वजह से हत्या की योजना बनाई गई। हालांकि, केतन के पिता का कहना है कि शादी तय होने से पहले ही सिया और उसके परिवार को केतन के विग पहनने की जानकारी दे दी गई थी।

सिया के माता-पिता ने क्या कहा?

सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि अगर उनकी बेटी दोषी साबित होती है तो उसे कानून के तहत सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।

वहीं, सिया के पिता प्रवीण गोयल का कहना है कि उनकी बेटी इस रिश्ते से खुश थी और उसी ने केतन से शादी की इच्छा जताई थी। उनके मुताबिक, 18 जून को लोहगढ़ किला जाने का प्रस्ताव केतन की ओर से आया था और दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे।

क्या है पूरा मामला?

18 जून को केतन अग्रवाल और उनकी मंगेतर सिया गोयल महाराष्ट्र के लोहगढ़ किले घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ेंः

‘हकलाता था, विग पहनता था’, पुणे मर्डर केस में नया ट्विस्ट; सिया बोली- शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन केतन नहीं माना
Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग