राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

Dausa Bus Accident: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ जीरो पॉइंट के पास करीब रात 2:30 बजे ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक निजी स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में कुछ ही पलों में आग लग गई और पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

6 यात्री जिंदा जले, 2 की सिर में चोट से मौत

पुलिस के अनुसार, हादसे में 6 यात्रियों की मौत आग में जिंदा जलने से हुई, जबकि 2 लोगों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं घायलों को दौसा और जयपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बस चालक को झपकी आने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि बस चालक को सफर के दौरान झपकी आने के कारण बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हालांकि, हादसे की असली वजह जानने के लिए तकनीकी और फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।

इमरजेंसी गेट नहीं खुलने का दावा

हादसे के बाद स्थानीय विधायक और प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि बस का इमरजेंसी एग्जिट गेट समय पर नहीं खुला, जिसके कारण कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। आग तेजी से फैलने से यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। इस दावे की भी जांच की जा रही है।

बस में सिगरेट के बॉक्स होने का भी दावा

हादसे के बाद यह भी दावा किया गया कि बस की डिक्की (स्टोरेज बॉक्स) में सिगरेट के पैकेटों के बॉक्स रखे हुए थे, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि बस पूरी तरह जल चुकी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया शोक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ेंः 

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

सांसद बोले- तेज रफ्तार बन रही हादसों की वजह

दौसा के सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा कि इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार ऐसे हादसों का सबसे बड़ा कारण बन रही है। सांसद ने कहा कि विशेष रूप से एसी और स्लीपर बसों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई दिल दहला देने वाली आपबीती

हादसे में घायल इंदौर निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बस की ऊपरी बर्थ पर सफर कर रहे थे। टक्कर के कुछ ही सेकंड बाद बस में आग लग गई और चारों ओर धुआं भर गया।

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन उनकी पत्नी का पैर सीट में फंस गया था। वह बेहोश हो गई थीं और उन्हें बचाने की कोशिश के बावजूद बाहर नहीं निकाला जा सका। चंद्रप्रकाश ने बताया कि बस के अंदर कई लोग मदद के लिए चीख रहे थे, लेकिन धुआं इतना ज्यादा था कि कोई अंदर नहीं जा पा रहा था।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम काफी देर से मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर यात्रियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कई लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका।

बस और ट्रेलर पूरी तरह जलकर हुए कबाड़

हादसे के बाद बस और ट्रेलर दोनों पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गए। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कई घंटे लग गए। आग बुझने के बाद पुलिस और प्रशासन ने बस के अंदर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों का कहना है कि बस इतनी बुरी तरह जल चुकी है कि कई हिस्सों की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।

9 घायलों की हुई पहचान

दौसा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पीयूष दीक्षित ने बताया, “यह हादसा तड़के करीब 3:30 बजे हुआ। ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफर कर रही थी। उसी दौरान मुंबई की ओर जा रही एक खाली ट्रॉली भी सड़क पर थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई।”

उन्होंने बताया कि अब तक 9 घायलों की पहचान हो चुकी है। अन्य घायलों और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ेंः

PM मोदी की सभी विभागों के सचिवों संग 4 घंटे बैठक, कारोबार और आत्मनिर्भर भारत पर मंथन
Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग