Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई देखने को मिली है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जबकि ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को उनकी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर निर्माण व्यवस्था से जुड़े गोपाल राव को भी उनकी जिम्मेदारियों से अलग कर दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद ट्रस्ट के पुनर्गठन की तैयारी की जा रही है।
उधर, चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार चंपत राय के ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ आरोपियों को शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मामले में आरोपियों से 79 लाख 85 हजार 493 रुपए बरामद किए गए हैं।
#WATCH | UP: Ram Mandir donations alleged embezzlement case | Following the court hearing, the eight accused are being taken away from the special court in Ayodhya
After the hearing, all the accused are being taken to Ayodhya District Jail, as they have been remanded to judicial… pic.twitter.com/NXxKG4yQ0g
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 26, 2026
सीएम योगी के दौरे के बाद तेज हुई हलचल
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया अयोध्या दौरे के दौरान चंपत राय को कार्यक्रमों से दूर रखा गया था। तभी से ट्रस्ट में बड़े बदलाव की चर्चा शुरू हो गई थी। अब इस्तीफे और जिम्मेदारियों में बदलाव के बाद माना जा रहा है कि ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में व्यापक फेरबदल किया जाएगा।
FIR के बाद हुई गिरफ्तारी
मामले में पहली FIR गुरुवार देर शाम ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज की गई। इसके बाद देर रात पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। FIR में ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं।
Ayodhya, Uttar Pradesh: An FIR has been registered at Ram Janmabhoomi police station in the Ram Mandir donation theft case. The complaint was filed by Trust member Krishna Mohan. Eight individuals have been named, including Avinash Shukla, Anukalp Mishra, Lavkush Mishra, Manish… pic.twitter.com/71wDpAfWkG
— IANS (@ians_india) June 26, 2026
SIT जांच के बाद हुआ बड़ा एक्शन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। SIT ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपी। रिपोर्ट मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिर से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
ट्रस्ट में 14 सदस्य, चंपत राय का इस्तीफा; अनिल मिश्रा हटाए गए

ये भी पढ़ेंः
‘हकलाता था, विग पहनता था’, पुणे मर्डर केस में नया ट्विस्ट; सिया बोली- शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन केतन नहीं माना
सीनियर वकील हरिशंकर जैन बोले- जांच जारी है, सच सामने आएगा
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय के इस्तीफे पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने कहा कि मामले की जांच जारी है और सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा, “इस्तीफे पर अभी क्या टिप्पणी करें। जांच चल रही है, सच सामने आएगा। यदि घोटाला हुआ है तो कोई भी रामभक्त उसका समर्थन नहीं कर सकता। हर व्यक्ति चाहता है कि जो भी दोषी हो, उसे कानून के अनुसार सख्त सजा मिले।”
#WATCH गाजियाबाद | श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय के इस्तीफे पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर जैन ने कहा, “इस्तीफे पर क्या कमेंट करेंगे। जांच हो रही है, सच सामने आएगा। घोटाला हुआ है, कोई राम भक्त इसे सपोर्ट कैसे कर सकता है? हर आदमी की मांग है कि… pic.twitter.com/4MLLHwNSJo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2026
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- निष्पक्ष जांच होगी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय के इस्तीफे और चढ़ावा चोरी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सरकार ने कानून के तहत दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा, “एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच निष्पक्ष हो और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।”
#WATCH | वाराणसी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय के इस्तीफे पर कहा, “निष्पक्ष जांच होगी। FIR दर्ज हो गई है और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई हो, सरकार ने इसके निर्देश दिए हैं…” pic.twitter.com/3jwxx8438F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2026
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा का जीजा है, जबकि दोनों का संबंध ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के परिवार से बताया गया है। वहीं मनीष यादव, टिन्नू यादव का भतीजा है।
79.85 लाख रुपए की बरामदगी
अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से कुल 79 लाख 85 हजार 493 रुपए बरामद किए गए हैं। केवल एक आरोपी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव से नकदी बरामद नहीं हुई, लेकिन जांच में उसकी भूमिका सामने आने के कारण उसे भी गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उन्हें सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
VIDEO | Ram Temple donation case: Prosecution Officer KC Verma says, “Eight accused have been arrested and remanded to judicial custody until June 29 (Monday). They will be produced before the Special Court dealing with corruption-related matters on Monday. A total of Rs 79.85… pic.twitter.com/lkf4D89Lcw
— Press Trust of India (@PTI_News) June 26, 2026
जांच के दायरे में सरकारी और बैंक कर्मचारी
जांच एजेंसियों के अनुसार, इस मामले में कुछ सरकारी कर्मचारी और ऐसे लोग भी शामिल पाए गए हैं, जिन्हें सरकार से वेतन मिलता है। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के 5 से 6 कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना
इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर जनता की आस्था का इस्तेमाल किया गया और अब उसी मंदिर में चढ़ावे को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। केजरीवाल ने 2021 में राम मंदिर ट्रस्ट के लिए खरीदी गई जमीन के सौदे का भी जिक्र करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
भगवान राम के घर में महा डकैती हो गई है। उनका हार, उनकी पादुकाएँ, सोना-चांदी और चढ़ावे के करोड़ों रुपये, सब भगवान के घर से चोरी हो गए हैं।
इस चोरी में बड़े-बड़े राक्षस शामिल हैं। जब तक इन राक्षसों को फाँसी की सजा नहीं मिलेगी, तब तक लोगों का गुस्सा शांत नहीं होगा। pic.twitter.com/SkjHSLQpDi
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 26, 2026
कांग्रेस बोली- संसद के मानसून सत्र में उठाएंगे राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को संसद के आगामी मानसून सत्र में उठाएगी। उन्होंने कहा, “यह देश के सबसे बड़े मुद्दों में से एक है। हम इस मामले को नहीं छोड़ सकते। करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। ट्रस्ट खुद सवालों के घेरे में है और सरकार को इस पर जवाब देना होगा।”
अखिलेश बोले- ‘भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में ही होगा’
इधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में ही होगा। आखिर ‘दानभक्तों’ का मुखौटा उतर ही गया। प्रभु की अलौकिक शक्ति ने अपना चमत्कार दिखा दिया है।” अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा कहती थी कि उसके शासन में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन अब ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरी’ के बाद जनता कह रही है कि भाजपा ने इस्तीफा नहीं, ‘त्यागपत्र’ दिया है। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या का यह घटनाक्रम भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका साबित होगा।
भाजपा का लंकाकांड, अयोध्या में ही होगा।
आख़िर ‘दानभक्तों’ का मुखौटा उतर ही गया क्योंकि प्रभु की अलौकिक शक्ति ने अपना चमत्कार दिखा ही दिया। अब भाजपाइयों के अहंकार की चमचमाती लंका के साम्राज्य का भी अंत होगा और ‘लंकाधिपति’ का भी।
भाजपा के लिए तो अमृतकाल काल बनकर आया है।
ये…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 26, 2026
फिलहाल, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच जारी है और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं। ट्रस्ट में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव, गिरफ्तारियों और विपक्ष के लगातार हमलों के बीच यह मामला अब केवल कानूनी जांच तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि राजनीतिक और जनचर्चा का भी बड़ा विषय बन गया है। अब सभी की नजर जांच की अंतिम रिपोर्ट और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।
ये भी पढ़ेंः






