सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री, शपथ के बाद PM मोदी का लिया आशीर्वाद; पैर छुए, मोदी ने गले लगाया

Bengal CM Oath Ceremony: सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नया अध्याय लिख दिया। पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और सुवेंदु अधिकारी BJP के पहले मुख्यमंत्री बने। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली।

शपथ के बाद मंच पर दिखा भावुक पल

शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी। यह दृश्य समारोह का सबसे चर्चित और भावुक पल बन गया।

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निसिथप्र माणिक शामिल रहे।

मंत्रियों ने क्या कहा?

दिलीप घोष ने कहा, “यह बंगाल में नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत है। जनता ने विकास और सुशासन के लिए BJP पर भरोसा जताया है।”

अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार और उद्योग हमारी सरकार की प्राथमिकता होंगे।”

अशोक कीर्तनिया ने कहा कि नई सरकार गांव, किसान और गरीबों के विकास पर फोकस करेगी।

क्षुदीराम टूडू ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास को सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में बताया।

निषिथ प्रमाणिक ने कहा, “बंगाल में अब हिंसा और राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति खत्म होगी। सरकार सबके लिए काम करेगी।”

समारोह में जुटे BJP और NDA के दिग्गज

शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। NDA और BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे।

PM मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने रवींद्रनाथ टागोर की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने भाजपा के 98 वर्षीय कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके पैर छुए।

PM मोदी ने मंच से रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी। 9 मई को गुरुदेव की 165वीं जयंती मनाई जा रही है।

“सोनार बंगाल” बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा, “यह जीत बंगाल की जनता की जीत है। हमारी सरकार विकास, सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के संकल्प के साथ काम करेगी। हम ‘सोनार बंगाल’ का सपना पूरा करेंगे।”

समारोह के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से घुटनों के बल झुककर बंगाल की जनता को प्रणाम किया, जिसे BJP नेताओं ने जनता के प्रति सम्मान का संदेश बताया।

ये भी पढ़ेंः

बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनी योगी सरकार, 29 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिल रही वृद्धावस्था पेंशन
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग