कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता पर सस्पेंस: ट्रंप बोले- आज होगी अहम बैठक, ईरान बोला- कोई वार्ता तय नहीं

US Iran Talks in Qatar: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दावा किया है कि मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच अहम वार्ता होने जा रही है। ट्रंप के मुताबिक, इस बैठक का अनुरोध खुद ईरान ने किया था और दोनों देश 17 जून को हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। हालांकि, ईरान ने ट्रंप के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल कतर के लिए रवाना हो चुका है और अब सभी की नजरें वार्ता के नतीजों पर टिकी हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ दोहा के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी इस दौरे में शामिल हैं या नहीं।

ईरान ने किया ट्रंप के दावे का खंडन

दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई राजनीतिक वार्ता तय नहीं है। मंत्रालय के मुताबिक, ईरान केवल एक विशेषज्ञ प्रतिनिधिमंडल दोहा भेज रहा है, जो MoU को आगे बढ़ाने और कतर में फंसी ईरानी संपत्तियों को जारी कराने जैसे तकनीकी मुद्दों पर काम करेगा। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इसे राजनीतिक बातचीत नहीं माना जाना चाहिए।

ये भी पढेंः

इंडिगो की अहमदाबाद-मुंबई फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, 3 साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर बचाई गई जान

ट्रंप बोले- वार्ता अहम भी हो सकती है, नहीं भी

ट्रंप ने कहा कि दोहा में होने वाली बातचीत “अहम भी हो सकती है और नहीं भी।” उन्होंने कहा, “हमारा प्रतिनिधिमंडल कतर जा रहा है। देखते हैं कि बातचीत कैसी रहती है।” उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका सैन्य और रणनीतिक रूप से मजबूत स्थिति में है तथा उसका मुख्य लक्ष्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करना है।

ईंधन की कीमतें घटाने की भी अपील

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेट्रोल पंप संचालकों और ईंधन विक्रेताओं से तत्काल पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब कच्चे तेल की कीमत घटकर 68 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है और इसमें आगे भी गिरावट का रुख है, तब भी खुदरा ईंधन की कीमतें अनावश्यक रूप से ऊंची बनी हुई हैं।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मौजूदा तेल कीमतों के बावजूद उपभोक्ताओं से अधिक कीमत वसूलना ‘प्राइस गाउजिंग’ (Price Gouging) है, जो अमेरिकी कानून के तहत अवैध है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत करीब 2.50 डॉलर प्रति गैलन तक लाई जानी चाहिए। साथ ही, उन्होंने कैलिफोर्निया सरकार से पेट्रोल पर लगाए गए भारी टैक्स कम करने की भी मांग की। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि यदि ईंधन विक्रेताओं ने जल्द कीमतें नहीं घटाईं, तो उन्हें “बड़ी परेशानियों” का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अयोध्या के वकीलों ने पैरवी से किया इनकार

Related Posts

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

Iran US Deal: ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाले 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड का इस्तेमाल देश की…

‘हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे’… पाकिस्तान की भारत को धमकी, भारत बोला- आतंकवाद नहीं रुका तो सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी

Pakistan India Water Dispute: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी की है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने खुले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर